दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद भक्ति में लीन हुए विराट-अनुष्का; वृन्दावन में दान किए ब्लैंकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद भक्ति में लीन हुए विराट-अनुष्का; वृन्दावन में दान किए ब्लैंकेट

विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ 10 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे। 

Virat Kohli and Anushka Sharma (Image Source: Instagram)
Virat Kohli and Anushka Sharma (Image Source: Instagram)

भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली इस समय राष्ट्रीय कर्तव्यों से छुट्टी पर चल रहे हैं, और अपना कीमती समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने हाल ही पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ नए साल का जश्न UAE में मनाया था।

दुबई में नए साल 2023 का जश्न मनाने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मथुरा के वृंदावन पहुंचे, जहां उन्हें बाबा नीम करोली आश्रम में आध्यात्मिक आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। हालांकि, विराट और अनुष्का मथुरा टूर के दौरान पैपराजी से बचने में कामयाब रहे, लेकिन बाबा नीम करोली आश्रम पहुंचने के बाद खुद को कैमरों की गिरफ्त में आने से रोक नहीं पाए।

दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन

इस समय भारत के इस फेमस जोड़े की बाबा नीम करोली आश्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इंटरनेट पर वायरल तस्वीरों में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आश्रम में हाथ जोड़कर पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां विराट ने ब्लैक टी-शर्ट, कैप और पैंट के साथ ऑलिव ग्रीन जैकेट पहनी थी, वहीं अनुष्का ने ब्लैक जैकेट और व्हाइट कैप पहन रखी थी।

इस दौरान दोनों ने अपने चेहरे मास्क से ढके हुए थे। इस दौरान विराट और अनुष्का ने फैंस के साथ तस्वीरों के लिए पोज भी दिया और यहां तक कि क्रिकेटर ने एक बैट पर ऑटोग्राफ भी साइन किया। कथित तौर पर, इस कपल ने 4 जनवरी को एक घंटा आश्रम में ध्यान में बिताया, जिसके बाद उन्होंने वृंदावन के आश्रम में कंबल भी बांटे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अनुष्का और विराट ने वामिका के साथ प्रसिद्ध कांची धाम का भी दौरा किया। यह भी कहा जा रहा है कि यह कपल बाबा नीम करोली को बहुत ज्यादा फॉलो करता है। आपको बता दें, कोहली श्रीलंका के खिलाफ 10 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस वर्तमान में अपनी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस पर काम कर रही है, जो भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है।

यहां देखिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की वृंदावन आश्रम की वायरल तस्वीरें –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli Fc 🔵 (@kingkohli.fc8)

close whatsapp