मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए कप्तान कोहली ने दिया संदेश - क्रिकट्रैकर हिंदी

मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए कप्तान कोहली ने दिया संदेश

टोक्यो ओलंपिक में इस बार भारत के खाते में कुल 7 मेडल आए हैं।

Photo Source: Twitter and Instagram
Photo Source: Twitter and Instagram

हाल ही में खत्म हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने खेलों में मेडल अपने नाम किया, जिसके बाद देश में जगह इन खिलाड़ियों की तारीफ हो रही है। साथ ही अब इन खिलाड़ियों को इंटरनेशल लेवल पर भी पहचान मिली है, जिसके बाद दूसरे खेलों के खिलाड़ी भी इनकी प्रशंसा कर रहे हैं। इसी कड़ी में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए एक पोस्ट साझा किया।

खिलाड़ियों के विराट ने क्या लिखा?

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समय-समय पर दूसरे खेलों को भी स्पोर्ट करते आए हैं, जिसे लेकर वो कोई बार सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते रहते हैं। वहीं इस बार विराट ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को लेकर एक संदेश लिखा, ये संदेश विराट ने सोशल मीडिया पर लिखा है।

*खिलाड़ियों की मेडल के साथ वाली तस्वीर की विराट ने पोस्ट।
*इंस्टाग्राम पर मेडल वाली तस्वीर की पोस्ट।
*मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को विराट ने संदेश में दी बधाई।
*साथ ही विराट ने लिखा कि- हारना या जीतना हर खेल का हिस्सा होता।
*आप सभी की जीत पर हम सभी को गर्व है- विराट कोहली।

ये था विराट का मेडल वाला पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)


भारत के नाम इस बार आए कितने मेडल?

कोरोना काल के बीच आखिरकार टोक्यो ओलंपिक सफल आयोजन हो ही गया, पिछले साल से खेलों के महाकुंभ का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों के लिए साल 2021 थोड़ी राहत लेकर आया है। वहीं इस मौके को भारतीय खिलाड़ी ने छोड़ा और सीधे मेडल पर ही निशाना लगाया।

*इस ओलंपिक में आए भारत के खाते में 7 मेडल।
*भारत ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल किए अपने नाम।
*नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड मेडल।
*भारत ने इस बार हॉकी में भी दर्ज की जीत।
*BCCI ने भी किया था इन खिलाड़ियों को इनाम देने का ऐलान।

close whatsapp