RCB vs DC: फिर दिखाया विराट कोहली ने नकली गुस्सा, सिर्फ अर्धशतक लगाकर ही खो दिया अपना आपा!
34 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए विराट
अद्यतन - Apr 15, 2023 4:36 pm

IPL 2023, RCB vs DC: आईपीएल 2023 का 20वां मैच आज 15 अप्रैल, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में बैंगलोर की टीम टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है।
तो वहीं बैंगलोर और दिल्ली के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में विराट कोहली का एंग्री यंग मैन वाला अवतार फैंस को देखने को मिलीा है। बता दें कि विराट कोहली ने मैच में 33 गेंदों में 50 रनों की पारी खेल, छाती ठोक कर अपने अर्धशतक को सेलेब्रेट किया है। तो वहीं विराट के इस रिएक्शन की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
हालांकि, 33 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाने वाले विराट कोहली अपनी पारी को नहीं बढ़ा सके और अगली ही गेंद पर एक और बड़ा शाॅट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे हैं। बता दें कि विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्का लगाया। कोहली को ललित यादव ने यश ढुल के हाथों कैच आउट कराया।
देंखे विराट कोहली की वायरल वीडियो
#ViratKohli oora mass attitude 🔥#RCBvsDC pic.twitter.com/oGqn8VEjso
— SIDDHUCHEETAH 🇮🇳 (@Siddhucheetah) April 15, 2023
बैंगलोर बनाम दिल्ली मैच का हाल:
बता दें कि मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वाॅर्नर ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक 12 ओवर बाद दो विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। और क्रीज पर इस समय महिपाल लोमरोर 20 और ग्लेन मैक्सवेल 15 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।