IND vs AUS: आउट होकर पवेलियन लौट रहे विराट कोहली के लिए थम गया पूरा का पूरा अहमदाबाद स्टेडियम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: आउट होकर पवेलियन लौट रहे विराट कोहली के लिए थम गया पूरा का पूरा अहमदाबाद स्टेडियम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 364 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 186 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 364 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 186 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

बता दें, यह विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय टेस्ट प्रारूप में 28वां शतक है जबकि सभी प्रारूपों को मिलाकर यह उनका 75वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। तमाम फैंस कोहली से टेस्ट फॉर्मेट में काफी समय से शतकीय पारी की उम्मीद कर रहे थे और आज भारतीय बल्लेबाज में लगभग साढ़े तीन साल बाद इस प्रारूप में शतक जड़ा।

इससे पहले किंग कोहली ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में शतक जड़ा था। उन्होंने 139 रन की बेहतरीन मैच जिताऊ पारी खेली थी। इस समय खेले जा रहे मुकाबले की बात की जाए तो कोहली और गिल के शतक की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 571 रन बनाए। जैसे ही कोहली आउट होकर वापस पवेलियन की ओर जा रहे थे तब अहमदाबाद के सभी दर्शकों ने ताली बजाकर उनकी प्रशंसा की। तमाम फैंस इस बात से काफी खुश है कि भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने फॉर्म में वापस आ चुके हैं।

ये रही तस्वीर:

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

कोहली के अलावा युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 235 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 128 रन की पारी खेली थी। इन दोनों के अलावा अक्षर पटेल ने 113 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। केएस भरत ने 44 रन का योगदान दिया जबकि रवींद्र जडेजा ने 28 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने तीन-तीन विकेट झटके। चौथे दिन का खेल खत्म होने ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 3 रन बना लिए हैं। वो अभी भी 88 रनों से पीछे हैं। खेल का पांचवां और अंतिम दिन काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि दोनों टीमों के लिए यह टेस्ट जीतना बेहद जरूरी है।

close whatsapp