IND vs PAK: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, सिर्फ इतनी पारियों में 14,000 वनडे रन किए पूरे

विराट कोहली ने हारिस रऊफ के खिलाफ चौका लगाकर 14,000 वनडे रन पूरे किए।

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस मुकाबले से पहले वह वनडे करियर में 14,000 रनों का आंकड़ा पूरा करने से मात्र 15 रन दूर थे। पारी के 13वें ओवर में हारिस रऊफ के खिलाफ चौका लगाकर उन्होंने अपने करियर में यह खास उपलब्धि हासिल की।

विराट कोहली ने अपने इस अचीवमेंट के साथ मास्टरब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड भी तोड़ा दिया है। आइए आपको डिटेल्स में बताते हैं।

सबसे तेज 14,000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली

विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 14,000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 287 वनडे पारियों में यह कारनामा किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 350 पारियों में 14,000 वनडे रन पूरे किए थे। सचिन ने यह उपलब्धि 2006 में अपने नाम की थी। वहीं, श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा इस एलिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने 378 पारियों में 14,000 वनडे रन पूरे किए थे।

वनडे में सबसे तेज 14,000 रन पूरा करने वाले खिलाड़ी-

  • विराट कोहली- 287 पारी
  • सचिन तेंदुलकर- 350 पारी
  • कुमार संगकारा- 378 पारी

संगकारा को पीछे छोड़ सकते हैं किंग कोहली

सचिन तेंदुलकर वनडे इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 463 मैचों की 452 पारियों में 18,426 रन बनाए हैं। कुमार संगकारा 380 पारियों में 14, 234 रनों के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि विराट कोहली 14,015 रन के साथ तीसरे स्थान पर है। यानी कि विराट के पास संगकारा को पीछे छोड़ने का पूरा मौका है।

वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक रन-

खिलाड़ी मैच पारी रन हाईएस्ट स्कोर 100s 50s औसत
1 सचिन तेंदुलकर 463 452 18,426 200* 49 96 44.83
2 कुमार संगकारा 404 380 14,234 169 25 93 41.98
3 विराट कोहली 299 287 14,015 183 50 73 57.91
4 रिकी पोंटिंग 375 365 13,704 164 30 82 42.03
5 सनथ जयसूर्या 445 433 13,430 189 28 68 32.36

close whatsapp