आखिर क्या हुआ है विराट कोहली को? एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज की इंस्टाग्राम स्टोरी हुई वायरल
भारतीय टीम को अब वेस्टइंडीज का दौरा करना है जिसकी शुरुआत 12 जुलाई से हो रही है।
अद्यतन - जून 21, 2023 8:11 अपराह्न

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में विराट कोहली की गौतम गंभीर और नवीन उल हक से जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली थी और उसके बाद से ही भारतीय क्रिकेटर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग-अलग स्टोरी साझा कर रहे हैं।
विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए आखिरी मुकाबला वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में खेला था जिसमें उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। लगभग 1 हफ्ते क्रिकेट से दूर रहने के बाद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और स्टोरी साझा की है जिसको देखकर तमाम फैंस हैरान रह गए हैं।
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक Quote साझा किया है जिसमें लिखा है कि, ‘दिमाग हमेशा संदेह में रहता है और दिल हमेशा भरोसे में रहता है। विश्वास अहंकार मन से मुक्ति का पुल है।’
ये रही विराट कोहली की इंस्टाग्राम स्टोरी

भारतीय टीम को अब वेस्टइंडीज का दौरा करना है जिसकी शुरुआत 12 जुलाई से हो रही है। भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट, 3 वनडे और पांच टी-20 मुकाबले खेलने हैं। अभी तक इस दौरे की भारतीय टीम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन विराट कोहली को इसमें जरूर शामिल किया जाएगा।
इस साल एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और इन दोनों ही बड़े टूर्नामेंट में विराट कोहली का बल्ला चलना बेहद जरूरी है। ऐसे कई मुकाबले हैं जो विराट कोहली ने भारतीय टीम को अपने दम पर जिताए हैं। एशिया कप 2023 अगस्त और सितंबर महीने में खेला जाएगा और यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।
एशिया कप के बाद अक्टूबर और नवंबर महीने में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप में खेलती हुई नजर आएगी। भारतीय टीम ने अपनी आखिरी ICC ट्रॉफी 2013 में जीती थी। अब आगामी टूर्नामेंट को भी भारतीय टीम अपने नाम करना चाहेगी।