फिर से पाकिस्तान को दिन में तारे दिखाने के लिए, स्पेशल तैयारी कर रहे हैं विराट कोहली - क्रिकट्रैकर हिंदी

फिर से पाकिस्तान को दिन में तारे दिखाने के लिए, स्पेशल तैयारी कर रहे हैं विराट कोहली

एशिया कप की तैयारियों में जुटे बल्लेबाज विराट कोहली।

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

इस समय टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे रखा है, जहां इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम भी शामिल है। वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट ने 1 वनडे मैच खेला था और उसके बाद उन्हें आराम दे दिया गया था। ऐसे में अब कोहली ब्रेक में भी खुद पर काम कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ नई-नई अपडेट शेयर कर रहे हैं।

कब होगी कोहली की मैदान पर वापसी?

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट को वनडे सीरीज के 3 मैचों में से 1 में खेलने का मौका मिला, फिर वनडे के बाद टी20 सीरीज से उन्हें आराम दिया गया था। आयरलैंड के खिलाफ भी वो खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, कोहली अब एशिया कप में फिर से मैदान पर लौटेंगे। जिसके लिए वो ब्रेक में भी कड़ी तैयारी करने में लगे हुए हैं।

पाकिस्तान टीम में खौफ भर जाएगाा विराट कोहली की तस्वीर देख

*एशिया कप की तैयारियों में जुटे बल्लेबाज विराट कोहली।
*हाल ही में फैन्स के साथ की इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर की शेयर।
*जहां इस तस्वीर में बल्लेबाज कोहली नजर आ रहे हैं GYM में।
*फिटनेस के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करता ये खिलाड़ी।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली ने ये तस्वीर की है शेयर

टीम इंडिया को अब आयरलैंड के खिलाफ खेलनी है सीरीज

दूसरी ओर एशिया कप से पहले टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है, जिसका आगाज 18 अगस्त से होगा जाएगा। वहीं इस सीरीज के लिए आज टीम इंडिया आयरलैंड रवाना हो गई है, जिससे जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इससे पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था, जहां टीम को टेस्ट और वनडे सीरीज में शानदार जीत मिली थी, लेकिन हार्दिक की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 सीरीज हार गई थी और उसके बाद से हार्दिक की कप्तानी पर फैन्स लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं अब।

सोशल मीडिया पर सामने आई ये तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp