Asia में नंबर 1 बने Virat Kohli, इस मामले में BTS' V और Jungkook को छोड़ा पीछे  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia में नंबर 1 बने Virat Kohli, इस मामले में BTS’ V और Jungkook को छोड़ा पीछे 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे कोहली

Virat Kohli ( Photo Source: Twitter)
Virat Kohli ( Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट जगत में रन मशीन के नाम मशहूर विराट कोहली (Virat kohli) एशिया में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की जाने वाली पर्सनालिटी बन गए हैं। गूगल ट्रेंडस की मानें तो कोहली एशिया की कुछ जानी-मानी हस्तियों की लिस्ट में शुमार हो गए है। साथ ही कोहली ने कई बड़ी लोगों को भी लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

बता दें कि जून में कोरियन पाॅप सिंगर BTS V गूगल पर एशिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले व्यक्ति थे। हालांकि, अब किंग कोहली ने इस मामले में BTS V के साथ Jungkook को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही इस रिकाॅर्ड के साथ कोहली ने 2022 के दौरान एशिया में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली पर्सनालिटी बाॅलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ को भी पीछे कर दिया है।

 Virat Kohli अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे

दूसरी ओर आपको विराट कोहली के बारे में बताएं तो वह एशिया कप 2023 के बाद 22 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे। तो वहीं हाल में ही कोहली वनडे क्रिकेट में 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें क्रिकेट बने थे।

साथ ही बता दें कि कोहली यह कारनामा सबसे कम पारियों में करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने सिर्फ 267 पारियों में इस रिकाॅर्ड को अपने नाम कर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया था, जिन्हें 13 हजार वनडे रन बनाने के लिए 321 पारियां लगी थी।

तो वहीं हाल में ही खत्म हुए एशिया कप 2023 में विराट कोहली के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो उन्होंने खेले गए पांच मैचों में 64.50 की औसत व 114.15 के स्ट्राइक रेट से कुल 129 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद World Cup जीतने के सपने देखने लगे हैं Temba Bavuma!

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?