इमरान ताहिर ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, कहा- वह RCB के Backbone हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

इमरान ताहिर ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ, कहा- वह RCB के Backbone हैं

विराट कोहली-फाफ डुप्लेसिस का पार्टनरशिप RCB के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

Imran Tahir And Virat Kohli- Faf Du Plesis (Photo Source: Twitter)
Imran Tahir And Virat Kohli- Faf Du Plesis (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16 वें सीजन में विराट कोहली का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। उन्होंने कई मैचों में बहुत अच्छी पारी खेलकर अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जीत दिलाने में अहम भूनिका निभाई है। उनकी और फाफ डुप्लेसिस के बीच हुई साझेदारी के कारण RCB ने कई बार अच्छा प्रदर्शन किया है।

वहीं हाल ही में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और विराट कोहली को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि, विराट कोहली को RCB की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उनका फाफ डु प्लेसिस के साथ पार्टनरशिप काफी महत्वपूर्ण हैं। फाफ और विराट अभी काफी अच्छे फॉर्म में हैं और यह RCB के लिए बहुत बड़ी राहत है।

विराट कोहली को RCB का बैकबोन बने रहना चाहिए- इमरान ताहिर 

वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी इमरान ताहिर का मानना है कि विराट कोहली को RCB का बैकबोन बने रहना चाहिए और उन्हें आगामी मैच में लंबी पारी खेलनी चाहिए। दरअसल इमरान ताहिर ने कहा कि, विराट कोहली क्लास बल्लेबाज हैं। उन्हें आउट करना मेरे लिए हमेशा मुश्किल रहा है। मैं चाहता हूं वह आईपीएल में खूब रन बनाएं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, उनकी टीम को उनकी (विराट कोहली) जरूरत है। इस कारण से विराट को लंबे समय तक विकेट पर बने रहने का सोचना चाहिए। बता दें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 26 अप्रैल यानी आज अपना अगला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।

वहीं आईपीएल 2023 के 35 वें मुकाबले में हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम गुजरात टाइटंस ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम मुंबई इंडियंस को 55 रनों से मात दी। उनकी शानदार कप्तानी की तारीफ करते हुए इरफ़ान पठान ने कहा कि, हार्दिक बहुत मैच्योर हो गए हैं। पहले वो बातों को दिल पर लेते थे लेकिन अब सोच समझकर प्रतिक्रिया देते हैं। हार्दिक ने खुद को हर जिम्मेदारी के साथ संभाला है। आज वह जहां हैं उनकी मेहनत का नतीजा है।

close whatsapp