मार्च 24- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Mar 24, 2024 8:15 am

1) IPL 2024: बेकार गई क्लासेन की ‘मास्टरक्लास’ पारी, SRH के खिलाफ KKR को मिली रोमांचक जीत
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया था। इस मैच को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। (पढ़ें पूरी खबर)
2) KKR vs SRH : मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद हर्षित राणा ने दिया ‘फ्लाइंग किस’, वीडियो हुआ वायरल
Harshit Rana send-off ‘flying kiss’ after dismissing Mayank Agarwal: IPL 2024 का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। जहां आंद्रे रसेल के तूफानी पारी की बदौलत केकेआर ने 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने तेज शुरुआत की। (पढ़ें पूरी खबर)
3) IPL 2024: एक नजर डालिए KKR vs SRH मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर
IPL 2024 के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। SRH के खिलाफ हाई स्कोरिंग मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आंद्रे रसेल और फिलिप साल्ट के अर्धशतकीय पारी की बदौलत कोलकाता ने 208 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में SRH के लिए हेनरिक क्लासेन ने तूफानी पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। (पढ़ें पूरी खबर)
4) IPL 2024: KKR को सपोर्ट करने ईडन गार्डन पहुंचे शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीर
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का तीसरा मुकाबला इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया। यह दोनों ही टीमों का इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मैच है। (पढ़ें पूरी खबर)
5) IPL 2024: PBKS vs DC मुकाबले के दौरान इशांत शर्मा का मुड़ा टखना, बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन
आईपीएल 2024 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीमें आज आमने-सामने थीं। DC के लिए यह काफी अहम मुकाबला रहा, क्योंकि स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने वापसी की। हालांकि, इशांत शर्मा (Ishant Sharma) के रूप में टीम को झटका लगा, जब वह फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)
6) IPL 2024: ऋषभ पंत को फिर से क्रिकेट फील्ड पर देख खुश हुए सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया पर साझा की शानदार तस्वीर
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत को सौंपी गई है। लगभग 15 महीने के लंबे अंतराल के बाद ऋषभ पंत ने क्रिकेट फील्ड में खिलाड़ी के रूप में वापसी की है। (पढ़ें पूरी खबर)
7) IPL 2024: CSK फैंस के लिए खुशखबरी, मथीशा पथिराना चेन्नई पहुंचकर जुड़ चुके हैं अपनी टीम के साथ
श्रीलंका के बेहतरीन तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अब पूरी तरह से फिट है और इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भाग लेने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। बता दें, यह युवा तेज गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। मथीशा पथिराना के Athlete Relationship Managar, Amila Kalugalage ने कहा कि मथीशा पथिराना अब पूरी तरह से फिट है और वो IPL 2024 के लिए उपलब्ध भी है। (पढ़ें पूरी खबर)
8) IPL 2024 में और भी खतरनाक साबित होंगे जसप्रीत बुमराह, ये यॉर्कर गेंद देख उड़ जाएंगे आपके होश
आईपीएल 2024 का आगाज हो चुका है और उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। वहीं मुंबई इंडियंस (MI) 24 मार्च को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इससे पहले टीम के सभी खिलाड़ी मैदान में जमकर पसीन बहा रहे हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी अपने ‘कारगार’ गेंद यॉर्कर की जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
9) “MS Dhoni नहीं खेलेंगे IPL 2024 के सभी मुकाबले”- पूर्व दिग्गज क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल ने भविष्यवाणी की है कि रुतुराज के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी संभालने के बाद एमएस धोनी मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सभी मैच नहीं खेलेंगे। 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में CSK और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले मैच से पहले एमएस धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी। (पढ़ें पूरी खबर)