IPL 2024: KKR को सपोर्ट करने ईडन गार्डन पहुंचे शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: KKR को सपोर्ट करने ईडन गार्डन पहुंचे शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीर

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया।

Shahrukh Khan (Pic SOurce-X)
Shahrukh Khan (Pic SOurce-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का तीसरा मुकाबला इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया। यह दोनों ही टीमों का इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मैच है।

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए कोलकाता के ईडन गार्डन आए। वो खुद यही चाहेंगे कि कोलकाता नाइट राइडर्स इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करें और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करें। शाहरुख खान की कोलकाता की ईडन गार्डन में अपनी टीम को सपोर्ट करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यही नहीं प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को तमाम क्रिकेट फैंस का आभार व्यक्त करते हुए भी देखा गया। कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी इस सीजन में श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में कोलकाता टीम ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है।

इस समय काफी अच्छी स्थिति में है कोलकाता नाइट राइडर्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कोलकाता टीम का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था। टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम भी करना चाहेंगी।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच की बात की जाए तो टीम की शुरुआत इसमें इतनी अच्छी नहीं रही थी। हालांकि टीम इस समय काफी अच्छी स्थिति में है और ऐसा कहा जा सकता है कि वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ा स्कोर बना सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाए तो टीम इस सीजन में काफी अच्छी लग रही है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस कर रहे है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?