Virat Kohli को बारबाडोस में मिला छोटा फैन, कर डाली ये डिमांड; वीडियो में देखें फिर उन्होंने क्या किया
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ग्रुप स्टेज मैचों में पूरी तरह फ्लॉप रहे।
अद्यतन - Jun 19, 2024 4:28 pm

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर 8 राउंड 19 जून से शुरू हो रहा है। भारत को ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के साथ सुपर 8 चरण में रखा गया है। उनका पहला मुकाबला 20 जून को बारबाडोस में अफगानिस्तान के खिलाफ है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि खेले गए उन तीन मुकाबलों में भारत के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे लेकिन गेंदबाज शानदार फॉर्म में दिखे थे। विराट कोहली जैसे बल्लेबाज अभी तक तीन पारियों में सिर्फ पांच रन बना पाए हैं।
सुपर 8 राउंड में सबकी निगाहें विराट कोहली पर
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ग्रुप स्टेज मैचों में पूरी तरह फ्लॉप रहे। उन्हें शुरुआती भूमिका दी गई थी लेकिन वे 3 मैचों में से किसी में भी लंबे समय तक टिक नहीं पाए। किंग कोहली ने 3 मैचों में 4, 1, 0 रन बनाकर सभी को निराश किया। टी20 विश्व कप के नॉक-आउट चरण में कोहली के आंकड़ों पर सभी की निगाहें होंगी।
बारबाडोस में अपने फैंस से मिले विराट कोहली
20 जून को अपने मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने युवा फैन की जर्सी पर Autograph देकर उसका दिन बना दिया है। कोहली का एक वीडियो इंटरनेट पर आया है जिसमें वह GYM के कपड़ों में हैं और वह अपने फैन की इंडिया जर्सी पर साइन कर रहे हैं।
Virat Kohli signed an autograph to a little fan in Bridgetown, Barbados 🤩❤️ pic.twitter.com/ms7Ag4vOlk
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) June 19, 2024
‘हमारा नेता कैसा हो, विराट कोहली जैसा हो…’ के लगे नारे
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो में विराट कोहली बाउंड्री पर फील्डिंग करते नजर आ रहे हैं और स्टैंड्स में मौजूद कुछ फैंस नारे लगा रहे हैं। फैंस बोल रहे हैं “हमारा नेता कैसा हो, विराट कोहली जैसा हो”। खुद के नाम का यह नारा सुनकर विराट कोहली भी मुस्कुराने लगे और फैन्स की तरफ देखने लगे।
सबसे मजेदार बात यह है कि टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा भी फील्ड में मौजूद थे और उनके सामने यह नारे लगे हैं। Virat Kohli का वायरल वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-