IPL छोड़ मुंबई की सड़कों पर क्यों भटक रहे हैं पूर्व कप्तान कोहली? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL छोड़ मुंबई की सड़कों पर क्यों भटक रहे हैं पूर्व कप्तान कोहली?

Fall Dior 2023 इवेंट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शिरकत करते नजर आएं।

Virat Kohli And Anushka Sharma (Photo Source:Twitter)
Virat Kohli And Anushka Sharma (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)  के 16वें सीजन शुरू होने से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उस वीडियो में वह अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई की सड़कों पर नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में विरूष्का की जोड़ी गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास नजर आई।

दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इन दिनों आईपीएल को लेकर तैयारियों में लगी हुई है। लेकिन इस बीच विराट कोहली अपनी स्क्वॉड को छोड़कर मुंबई आ गए हैं। बता दें वह Fall Dior 2023 इवेंट में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे, जहां वह अनुष्का शर्मा के साथ शिरकत करते नजर आए।

Fall Dior 2023 इवेंट में नजर आएं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

बता दें Fall Dior 2023 इवेंट में कई बड़ी हस्तियां भी नजर आई लेकिन विरूष्का की जोड़ी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंच लिया। इस दौरान अनुष्का शर्मा येलो कलर की ड्रेस में और विराट कोहली सफ़ेद टीशर्ट और स्नीकर्स के साथ ब्लेजर में नजर आए। विरूष्का की यह वीडियो जाने माने फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसपर फैंस अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

दरअसल दोनों की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं फैंस भी इस वायरल वीडियो पर कमेंट्स कर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लुक और फिटनेस का जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें विराट कोहली ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस इवेंट से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की है।

दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज आज से होने जा रहा है, इसका पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। बता दें यह मुकाबला चिन्नस्वामी स्टेडियम में 2 अप्रैल को खेला जाएगा।

close whatsapp