फिर से कप्तान बनकर टशन दिखा रहे थे विराट, बोल्ट ने गोल्डन डक दे दिया गिफ्ट में - क्रिकट्रैकर हिंदी

फिर से कप्तान बनकर टशन दिखा रहे थे विराट, बोल्ट ने गोल्डन डक दे दिया गिफ्ट में

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Virat Kohli and Trent Boult (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli and Trent Boult (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज यानी 23 अप्रैल को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस मैच के कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले पहली गेंद पर ही आउट हो गए। उनका विकेट अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने झटका।

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 32वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ग्रीन जर्सी पहनकर खेल रही है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम की ओर से पहला ओवर फेंकने आए ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर ही विराट कोहली एलबीडब्ल्यू हो गए।

बोल्ट ने काफी अच्छी पहली गेंद फेंकी जो विराट कोहली के लिए काफी तेजी से अंदर आई। RCB बल्लेबाज इस गेंद को समझ नहीं पाए और गेंद सीधा उनके पैड पर जा लगी। राजस्थान रॉयल्स के सभी खिलाड़ियों ने ऑन फील्ड अंपायर से अपील की जिसके बाद उन्होंने कोहली को आउट करार किया। RCB बल्लेबाज ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े फाफ डु प्लेसिस की ओर देखा तक नहीं और निराश होकर वापस पवेलियन की ओर चल दिए। विराट कोहली के आउट होने को लेकर तमाम लोगों ने ट्विटर में अपनी प्रतिक्रिया दी।

https://twitter.com/imhlanka/status/1650079440024764417?s=20

RCB IPL 2023 की अंक तालिका में इस समय 6वें स्थान पर

बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 6 मैच खेले हैं जिसमें से 4 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वो इस समय IPL 2023 की अंक तालिका में पहले पायदान पर हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात की जाए तो उन्होंने भी 6 मैच खेले हैं लेकिन उसमें उन्होंने 3 में जीत दर्ज की है जबकि 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वो इस समय अंक तालिका में 6वें पायदान पर हैं।

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ग्रीन जर्सी पहने हुए नजर आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो ‘गो ग्रीन’ पहल के तहत सभी लोगों को पर्यावरण से संबंधित जागरूक करना चाहते हैं। उन्होंने 2011 के बाद इस चीज का जिम्मा लिया और हर सीजन में वो एक मैच ग्रीन जर्सी में जरूर खेलते हैं। फिलहाल दोनों ही टीमें यह मैच जीतना चाहेंगी।

close whatsapp