जयपुर में भी Yashasvi Jaiswal का जोश है HIGH, लगातार कर रहे हैं गेंद से हवाई FIRE
इस समय राजस्थान टीम पहले मैच के लिए जयपुर में कर रही है अभ्यास।
अद्यतन - Mar 20, 2024 1:07 pm

टीम इंडिया से लेकर IPL तक Yashasvi Jaiswal के नाम की गूंज है, बेहद कम उम्र में इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है। वहीं अब एक बार फिर से IPL की बारी है और इस युवा बल्लेबाज का फिर से दम देखने को मिल रहा है जयपुर, जिसका एक नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
हाल ही में मैन ऑफ द सीरीज बने थे Yashasvi Jaiswal
टीम इंडिया ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी, जिसे भारतीय टीम ने 4-1 से अपने नाम भी किया था। इस दौरान Yashasvi Jaiswal की बल्लेबाजी का दम देखने को मिला था और ये खिलाड़ी लगातार दोहरे शतक ठोक रहा था। जिसके बाद जायसवाल को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला था इंग्लैंड के खिलाफ और अभी इस खिलाड़ी ने अपने करियर में कुछ ही टेस्ट मैच खेले हैं।
Yashasvi Jaiswal कर रहे हैं जयपुर में जोरदार बल्लेबाजी
*इस समय राजस्थान टीम पहले मैच के लिए जयपुर में कर रही है अभ्यास।
*RR टीम ने सोशल मीडिया पर Yashasvi Jaiswal का वीडियो किया शेयर।
*Yashasvi इस वीडियो में लगा रहे हैं एक के बाद एक कई कड़क छक्के।
*IPL 2024 के लिए ये बल्लेबाज पूरी तरह जोश से लबरेज नजर आ रहा है।
एक नजर Yashasvi Jaiswal की बल्लेबाजी पर भी डालते हैं
कमाल के शॉट्स मारता है ये खिलाड़ी
RR टीम अपना पहला मैच घरेलू मैदान पर ही खेलेगी
जी हां, राजस्थान टीम IPL 2024 में अपना पहला मैच अपने घरेलू मैदान यानी की जयपुर में ही खेलेगी, ये मैच 24 मार्च के दिन खेला जाएगा और इस मैच में संजू की टीम का सामना राहुल की LSG से होगा। जिससे लेकर पूरी RR टीम इस समय जयपुर के SMS स्टेडियम में अभ्यास कर रही है और आए दिन टीम के गजब वीडियो सामने आते रहते हैं सोशल मीडिया पर। दूसरी ओर इस बार भी RR टीम की कप्तानी संजू सैमसन करेंगे और टीम के सभी खिलाड़ी गजब की लय में नजर आ रहे हैं।