विराट कोहली टीम इंडिया में सीनियर खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं: निखिल चोपड़ा
विराट कोहली ने हांगकांग के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 59* रन की बहुमूल्य पारी खेली।
अद्यतन - सितम्बर 1, 2022 1:43 अपराह्न

एशिया कप 2022 के अपने दूसरे और आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत ने हांगकांग को 40 रन से मात दी। इस मुकाबले में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 59* रन की बहुमूल्य पारी खेली। कोहली पिछले काफी समय से अपने पुराने फॉर्म में नहीं थे।
तमाम लोग यही उम्मीद कर रहे थे कि विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाए और जल्द से जल्द अपने पुराने रंग में वापस आए। हांगकांग के खिलाफ विराट कोहली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और भारत की जीत में अहम योगदान दिया। इसी के साथ भारत के पूर्व क्रिकेटर निखिल चोपड़ा ने विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की है।
निखिल चोपड़ा ने क्रिकट्रैकर के बैटब्रिक्स7 द्वारा प्रस्तुत ‘रन की रननीति’ शो में कहा कि, ‘विराट कोहली टीम में सीनियर खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं। वो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आते हैं और इस क्रम के बल्लेबाज को काफी संभलकर खेलना चाहिए। यहां पर बल्लेबाजी करने वाला बल्लेबाज टीम को एक साथ लेकर चलता है।
विराट कोहली ने मुकाबले के 15वें और 16वें ओवर तक अपनी तरीके से खेला। उन्होंने कोई जल्दबाजी नहीं की और अपने पार्टनर के साथ अच्छी साझेदारी की। अंतिम के ओवरों में उन्होंनें आक्रामक खेल दिखाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनकी सोच को दर्शाता है।
विराट कोहली का साथ सूर्यकुमार यादव ने अच्छी तरह से दिया: निखिल चोपड़ा
हांगकांग के खिलाफ सिर्फ विराट कोहली ने ही नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। बता दें, सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में 26 गेंदों में 6 छक्के और 6 चौकों की मदद से 68* रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 98* रन की शानदार साझेदारी हुई। इस साझेदारी के बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 192 रन बनाए।
निखिल चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘यह गेम प्लान भारतीय टीम काफी अलग-अलग तरीके से लागू करने की कोशिश कर रही थी। रोहित शर्मा ने यह पहले ही कह दिया था कि वो इस खेल में अलग-अलग कॉन्बिनेशन को आजमाते रहेंगे। इसको देखकर काफी अच्छा लग रहा है कि युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिल रहा है। हमने हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में देखा कि एक तरफ विराट कोहली आराम से अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे थे।