जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में Virat Kohli ने लगाई लंबी छलांग, जाने किस नंबर पर पहुंचे किंग  - क्रिकट्रैकर हिंदी

जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में Virat Kohli ने लगाई लंबी छलांग, जाने किस नंबर पर पहुंचे किंग 

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे विराट कोहली ने 

Virat Kohli. (Photo Source: X(Twtter)
Virat Kohli. (Photo Source: X(Twtter)

पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat kohli) ने हाल में ही खत्म हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया था। गौरतलब है कि वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

इसके अलावा कोहली के बल्ले से मार्की टूर्नामेंट में 95.62 की औसत से कुल 765 रन निकले थे, जिसमें 3 शतक भी शामिल थे। साथ ही उन्होंने इस वर्ल्ड कप में वनडे क्रिकेट में अपने 50 शतक भी पूरे किए और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (49) को भी पीछे छोड़ दिया।

तो वहीं वर्ल्ड कप में इस कमाल की बल्लेबाजी का विराट कोहली को बड़ा तोहफा मिला है। बता दें कि कोहली जारी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की श्रेणी में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली ने साउथ अफ्रीका के क्विंटन डीकाॅक को पीछे छोड़ यह मुकाम हासिल किया है।

कोहली के इस समय 791 रेटिंग पाॅइंट हैं और वह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। तो वहीं पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम 824 रेटिंग पाॅइंट के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए है। साथ ही पहले नंबर पर भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 826 रेटिंग पाॅइंट के साथ पहले नंबर पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: लखनऊ सुपर जायट्स से अलग हुए Gautam Gambhir, KRR में हुए शामिल

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?