विराट कोहली पर से नहीं उतर रहा है इंस्टा रील्स का बुखार - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली पर से नहीं उतर रहा है इंस्टा रील्स का बुखार

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे विराट कोहली।

Virat Kohli (Photo Source: Instagram)
Virat Kohli (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय बांग्लादेश दौरे पर हैं। विराट कोहली इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेलते हुए नजर आए थे। वहां टीम इंडिया को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। लेकिन पूरे टर्नामेंट के दौरान विराट ने शानदार बल्लेबाजी की थी और कुछ मुकाबले में टीम को रोमांचक दिलाई थी।

टी-20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर थी, लेकिन उस सीरीज के लिए कुछ बड़े खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल को आराम दिया गया था। इस ब्रेक के दौरान विराट अपने परिवार के साथ उत्तराखंड छुट्टी मनाने भी गए और उसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की।

इसी बीच विराट ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक रील साझा किया है जो बड़ी तेजी से वायरल भी हो रहा है। विराट का वीडियो किसी एड शूट का है। फैंस को किंग कोहली की ये रील काफी पसंद आ रही है और सभी इस पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

यहां देखिए विराट की वो नई इंस्टाग्राम रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

एक लंबे ब्रेक के बाद अब विराट कोहली बांग्लादेश सीरीज के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। वनडे सीरीज का पहला मैच 4 दिसंबर को खेला जाएगा। फैंस अब यही उम्मीद कर रहे होंगे कि, उनका शानदार फॉर्म इस सीरीज में भी जारी रहे।

बांग्लादेश सीरीज के लिए विराट की जोरदार तैयारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश का अपडेटेड स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत, इशान किशन, शाहबाज़ अहमद, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर , मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक

close whatsapp