वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक बनाने के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं विराट कोहली
विराट कोहली अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम और ट्रेनिंग से संबंधित कई बार तस्वीरों और वीडियो को साझा करते हैं।
अद्यतन - Jul 18, 2023 1:51 pm

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को दुनिया के फिट खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने काफी समय पहले ही फास्ट फूड से दूरी बना ली थी। ऐसे कई व्यंजन है जो इस भारतीय बल्लेबाज को पसंद है लेकिन फिट रहने के लिए उन्होंने इन सब को त्याग दिया।
इस समय विराट कोहली वेस्टइंडीज दौरे पर है जहां वो दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में भाग ले रहे हैं। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 141 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में भी विराट कोहली ने 182 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 76 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विराट कोहली ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें वो जबरदस्त अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, ‘स्ट्रैंथ को बढ़ाने के लिए मैं सबसे ज्यादा इस एक्सरसाइज को करता हूं। Goblet Squats’
विराट कोहली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की यह वीडियो:
विराट कोहली अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम और ट्रेनिंग से संबंधित कई बार तस्वीरों और वीडियो को साझा करते हैं। उनका पसंदीदा व्यंजन छोले कुलचे है लेकिन उन्होंने वो भी काफी समय से नहीं खाया है।
फिलहाल भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। दोनों टीमें इस टेस्ट मैच को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। तमाम फैंसी यही दुआ कर रहे होंगे कि भारतीय बल्लेबाज का बल्ला इस मैच में भी चले और इस बार वो एक और शतक जड़े।
इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है जिसमें भी विराट कोहली को बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है। इस साल एशिया कप और भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और खुद विराट कोहली भी यही चाह रहे होंगे कि वो इन दोनों ही टूर्नामेंट में लगातार बड़ा स्कोर बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाए।