RCB को खेल से दिया धोखा, अब फैन्स से दया बटोर रहे हैं विराट!
विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट।
अद्यतन - May 29, 2022 12:15 pm

RCB टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सीजन पूरी तरह फ्लॉप रहे, उन्होंने हर मैच में फैन्स की उम्मीदों पर सिर्फ पानी फेरने का काम किया। अब टीम बाहर हो चुकी है, तो विराट सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना दुख फैन्स के साथ साझा कर रहे हैं।
विराट ने RCB को दिया धोखा!
विराट कोहली पहले मैच से ही अपना बल्ला नहीं चला पा रहे थे, लेकिन क्वालीफायर-2 में उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन उनकी बल्लेबाजी उस मैच में भी नहीं चल पाई और वो सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।
RCB टीम के लिए विराट ने डाला पोस्ट
*विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट।
*इस पोस्ट में विराट ने डाली है RCB जर्सी में कई तस्वीरें।
*फैन्स के लिए डाला है पोस्ट में इमोशनल कैप्शन।
*पोस्ट पर अभी तक आ चुके हैं लाखों फैन्स के रिएक्शन।
RCB टीम के लिए विराट कोहली का पोस्ट
गोल्डन डक का विराट ने बनाया रिकॉर्ड
विराट कोहली के नाम कई रनों के रिकॉर्ड हैं, लेकिन इस बार एक खराब रिकॉर्ड वो अपने नाम कर गए। जहां वो इस IPL सीजन में 3 बार गोल्डन डक पर आउट हो गए।
क्वालीफायर-2 में फेल हुई टीम
वहीं RCB टीम क्वालीफायर-2 में राजस्थान के खिलाफ फेल हो गई और लीग से बाहर हो गई, जिसके बाद टीम की काफी आलोचना हो रही है।
आज होगा फाइनल
IPL 2022 का फाइनल आज खेला जाना है, ये मैच रात 8 बजे शुरू होगा और अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा। जिसमें राजस्थान और गुजरात की टीमें आमने-सामने होंगी, संजू की टीम 14 साल बाद फाइनल में पहुंची है।