'ये तो 2023 वर्ल्ड कप का ट्रेलर है'- विराट कोहली के 44वें वनडे शतक के बाद फैंस का रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘ये तो 2023 वर्ल्ड कप का ट्रेलर है’- विराट कोहली के 44वें वनडे शतक के बाद फैंस का रिएक्शन

विराट कोहली ने शतकों के मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

टीम इंडिया इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ आज 10 दिसंबर को जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चिटगांव में खेल रही है। पहले दो मुकाबलों में खराब प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया ने तीसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है।

पहले बल्लेबाजी में ईशान किशन (210 रन) ने ऐतिहासिक दोहरा शतक लगाया तो उसके बाद विराट कोहली की ने भी इस मैच में शतकीय पारी । गौरतलब है कि किशन और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 290 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

तो दूसरी तरफ पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी इस मैच में 85 गेंदों में शतक लगाकर महफिल बटोर ली है। बता दें कि वनडे में कोहली का ये 44वां शतक है। साथ ही आपको बता दें कि विराट कोहली के इस शतक के बाद उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 72 शतक हो गए हैं। विराट की इस पारी की क्रिकेट जगत में हर कोई तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को छोड़ा पीछे

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक लगाने वाले कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (71 शतक) को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान अभी तक 11 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन- 

शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक।

फैंस ने कुछ इस अंदाज में ट्विटर पर सेलिब्रेट किया विराट के शतक को 

https://twitter.com/SportyVishaI/status/1601503396628135939?s=20&t=fqxnnwaattoHv1FO6A6Djg

https://twitter.com/Kohlis_Girl/status/1601510076644462592?s=20&t=fqxnnwaattoHv1FO6A6Djg

https://twitter.com/Kohlis_Girl/status/1601502918548795393?s=20&t=fqxnnwaattoHv1FO6A6Djg

https://twitter.com/RoushanKrBharti/status/1601512549706764290?s=20&t=fqxnnwaattoHv1FO6A6Djg

close whatsapp