हरभजन सिंह ने की विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ, कहा- उन्होंने जो प्लान किया था वो.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

हरभजन सिंह ने की विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ, कहा- उन्होंने जो प्लान किया था वो….

मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB ने 24 रनों से जीत दर्ज की।

Harbhajan Singh And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Harbhajan Singh And Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

गुरुवार (20 अप्रैल) को मोहाली में खेले गए पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा। बता दें इस मुकाबले को RCB ने 24 रनों से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने 174 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स 150 रन पर ही ढ़ेर हो गई।

वहीं इस मैच में फाफ डुप्लेसिस की जगह विराट कोहली ने कप्तानी की। दरअसल फाफ डु प्लेसिस फिट नहीं होने के कारण इस मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले। विराट कोहली की कप्तानी में RCB ने पंजाब के खिलाफ जीत हासिल की।

विराट लंबे समय बाद कप्तानी कर रहे थे और वह बिलकुल शानदार रहे – हरभजन सिंह 

वहीं भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने विराट कोहली की कप्तानी की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि, विराट कोहली लंबे समय के बाद कप्तानी कर रहे थे और वह बिलकुल शानदार थे। जिस तरह से उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट को जल्दी आउट करने के लिए वानिंदु हसरंगा को गेंदबाजी के लिए लाया, यह अच्छी कप्तानी के संकेत हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, उन्होंने अच्छी तरह से यह समझ लिया था कि मैथ्यू शॉर्ट स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। तब उन्होंने हसरंगा को गेंद थमाई, उनका यह प्लान काम कर गया। वानिंदु हसरंगा, शॉर्ट का विकेट हासिल करने में सफल रहे। किंग कोहली इस सीजन का चौथा अर्धशतक पहले ही लगा चुके हैं। पिछले साल उनका बल्ला बिल्कुल शांत रहा था लेकिन इस साल वह आग उगल रहे हैं।

हरभजन सिंह ने कहा कि, कोहली और डुप्लेसिस ने एकबार फिर RCB के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए और बड़े स्कोर तक पहुंचाया। कोहली अगर थोड़ा और तेजी से रन बनाते हैं और साथ ही इस फॉर्म को बरकरार रखते हैं तो फिर RCB किसी भी टीम की पकड़ में नहीं आने वाली है।

close whatsapp