विराट कोहली के खराब फॉर्म के बीच में अब सुनील गावस्कर ने आखिर क्यों उनके फॉर्म पर कह दी यह बात जिसकी हो रही चर्चा - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के खराब फॉर्म के बीच में अब सुनील गावस्कर ने आखिर क्यों उनके फॉर्म पर कह दी यह बात जिसकी हो रही चर्चा

सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच के संबंधो को लेकर भी अपनी राय दी है।

Sunil Gavaskar and Virat Kohli. (Photo Source: Getty Images)
Sunil Gavaskar and Virat Kohli. (Photo Source: Getty Images)

पूर्व भारतीय कप्तान और महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के जल्द ही बल्ले के साथ फॉर्म में लौटने का समर्थन किया हैं। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि विराट कोहली जल्द ही बल्ले के साथ अपने पुराने फॉर्म में वापस लौट आएंगे चाहे फिर वह रोहित शर्मा या किसी अन्य कप्तान के नेतृत्व में खेलें। भारतीय क्रिकेट टीम की एकदिवसीय कप्तानी से बाहर होने के बाद विराट कोहली के मैदान में शामिल होने, उनकी बॉडी लैंग्वेज आदि को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में रन बनाने में विफल रहे, और दूसरे वनडे में भी दाएं हाथ के बल्लेबाज सिर्फ 18 रन ही बना पाए। जिसके बाद सुनील गावस्कर भारत के पूर्व कप्तान के बचाव में आये हैं, और कहा वह भारतीय टीम के लिए वह जल्द ही रन बनाएंगे।

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के खराब फॉर्म पर दी प्रतिक्रिया

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा विराट कोहली अब तक इस घरेलू वनडे सीरीज में रन नहीं बना पाए हैं, लेकिन वह भारत के लिए जल्द ही रन बनाएंगे फिर चाहे वह रोहित शर्मा या किसी और कप्तान के नेतृत्व में खेल रहे हों।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच के संबंधो को लेकर बात करते हुए दिग्गज बल्लेबाज ने कहा मीडिया बेकार ही इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर अफवाहे फैलाता है और पूछा जब वे दोनों भारत के लिए खेलते हैं तो एक-साथ कैसे नहीं होंगे, एक-साथ गप्पें तो मारते ही होंगे।

उन्होंने कहा खिलाड़ियों के बीच रिश्तो को लेकर अफवाहें हमेशा से ही रही हैं,लेकिन खास बात तो ये है कि जो खिलाड़ी इसमें शामिल होते है वे बाहर की बातो की परवाह नहीं करते हैं। सुनील गावस्कर ने आगे कहा अचानक से एक और अफवाह मीडिया में जमकर चलाई जाती है कि एक पूर्व कप्तान जो अब टीम में सिर्फ एक खिलाड़ी है, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं करेंगे।

क्योंकि वह नहीं चाहते नया कप्तान सफल हो। पूर्व बल्लेबाज ने कहा यह सिर्फ अटकले ही हैं क्योंकि कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं करेगा, क्योंकि अगर वह रन नहीं बनाता है या विकेट नहीं लेता है, तो वह टीम से बाहर हो जाएगा।

close whatsapp