अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज ही नहीं बल्कि फील्डर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी ले गया यह अनुभवी खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज ही नहीं बल्कि फील्डर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी ले गया यह अनुभवी खिलाड़ी

17 जनवरी को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को हराया और तीन मैच की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

Virat Kohli (Pic Source-Instagram)
Virat Kohli (Pic Source-Instagram)

17 जनवरी को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को हराया और तीन मैच की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। इस पूरी सीरीज में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि तीसरा टी20 खत्म होने के बाद भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने इस पूरी सीरीज के प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड के नाम की घोषणा की। यह अवार्ड और किसी को नहीं बल्कि विराट कोहली को ही मिला। भले ही विराट कोहली ने इस महत्वपूर्ण सीरीज के पहले मैच में हिस्सा ना लिया हो लेकिन दूसरे और तीसरे टी20 में उन्होंने जबरदस्त फील्डिंग की। तीसरे टी20 में भी उन्होंने काफी अच्छी फील्डिंग करते हुए अपनी टीम के लिए कई महत्वपूर्ण रन रोके।

यही वजह है कि विराट कोहली को उनकी बेहतरीन फील्डिंग के लिए फील्डर ऑफ द सीरीज अवार्ड दिया गया। इंडियन क्रिकेट टीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें ड्रेसिंग रूम में टी दिलीप सभी खिलाड़ियों के सामने टीम के इस सीरीज के प्रदर्शन को लेकर बात कर रहे हैं।

उन्होंने पहले टीम की फील्डिंग की जमकर प्रशंसा की और फिर फील्डर ऑफ द सीरीज अवार्ड विजेता का नाम भी बताया। जैसे ही उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया सभी खिलाड़ियों ने ताली बजाई। अनुभवी बल्लेबाज के अलावा इस लिस्ट में रिंकू सिंह भी शामिल थे लेकिन विराट कोहली ने अवार्ड जीत लिया।

भारत ने जीती टी20 सीरीज:

तीसरे टी20 की बात की जाए तो इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 11 चौके और आठ छक्कों की मदद से 121 रनों की रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी खेली। यही नहीं रिंकू सिंह ने भी इस मैच में 69* रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। हालांकि अफगानिस्तान की ओर से गुलबदिन नाईब ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 55 रनों की तूफानी पारी खेली।

उनकी इस पारी की वजह से अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके बाद पहले सुपर ओवर में भारतीय टीम की ओर से मुकेश कुमार ने गेंदबाजी की और अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए। हालांकि रोहित शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से पहला सुपर ओवर भी टाई में समाप्त हुआ। दूसरे सुपर ओवर में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 11 रन ही बना पाए।

सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि भारतीय टीम की ओर से दूसरा सुपर ओवर रवि बिश्नोई फेंकने आए थे। तमाम लोग इस चीज को देखकर काफी हैरान थे। हालांकि रवि बिश्नोई ने तमाम भारतीय फैंस और रोहित शर्मा के फैसले को निराश नहीं किया और उन्होंने तीन गेंदों पर एक रन देकर दो विकेट झटके और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?