Video: मोहम्मद सिराज का पुराना Meme वीडियो देख ऋषभ पंत की छूट गई हंसी, आप भी देखें?

Video: मोहम्मद सिराज का पुराना Meme वीडियो देख ऋषभ पंत की छूट गई हंसी, आप भी देखें?

लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर तन्मय भट्ट के वीडियो में दिखाई देने के बाद, 26 वर्षीय ऋषभ पंत ने क्रिकेट से जुड़े कई मीम्स पर अपने रिएक्शन दिए।

Rishabh Pant Reaction on Siraj Old Viral Instagram Video(Source X)
Rishabh Pant Reaction on Siraj Old Viral Instagram Video (Source X)

Rishabh Pant Reaction on Siraj Old Viral Instagram Video: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर तन्मय भट्ट के वीडियो में दिखाई देने के बाद, 26 वर्षीय ऋषभ पंत ने क्रिकेट से जुड़े कई मीम्स पर अपने रिएक्शन दिए। बता दें कि तन्मय भट्ट अपने वीडियो में ट्रेंडिंग और वायरल Memes पर रिएक्शन देते हैं।

इस दौरान, एक खास मीम वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा, जो ऋषभ पंत के साथी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज से जुड़ा हुआ था। सिराज ने अपने शुरुआती दिनों में एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आधिकारिक आईडी की पुष्टि की थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जब यह वीडियो ऋषभ पंत के सामने आया तो इसे देखकर वह अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

आइए देखें मोहम्मद सिराज का पुराना वायरल वीडियो 

दलीप ट्रॉफी में ऋषभ पंत का प्रदर्शन 

पंत ने दलीप ट्रॉफी 2024 में भारत ए के खिलाफ भारत बी के शुरुआती मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। दूसरी पारी में उन्होंने 47 गेंदों में 61 रन बनाकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई और अंत में मुकाबला जीतने में मदद की।

उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए Squad में चुना गया है। फैंस अब पंत की टेस्ट फॉर्मेट में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने अपने हैरान करने वाले शॉट्स से गेंदबाजों को परेशान किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सीधे प्लेइंग-11 में जगह बना पाते हैं या नहीं।

भारतीय क्रिकेट टीम अपने घरेलू सीजन की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज से करेगी। दोनों मुकाबले क्रमशः चेन्नई और कानपुर में खेली जाएंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वहीं टेस्ट समर की सबसे बड़ी सुर्खियां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा होगा।

close whatsapp