केन विलियमसन ने अपने वर्कआउट की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर किया साझा, विराट कोहली ने जल्द ठीक होने की कामना की
हाल ही में केन विलियमसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्कआउट की कुछ तस्वीरें साझा की थी।
अद्यतन - मई 2, 2023 7:36 अपराह्न

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन के जल्दी ठीक होने की कामना की है। बता दें, हाल ही में केन विलियमसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्कआउट की कुछ तस्वीरें साझा की थी।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले ही मुकाबले में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए केन विलियमसन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने घुटने में चोट लगवा बैठे थे। बाउंड्री रोकने के चक्कर में उन्हें यह चोट लगी। इसके तुरंत बाद वो अपने घर वापस लौटे और उन्हें बैसाखी लेकर चलते हुए देखा गया। केन विलियमसन का ऑपरेशन सफल रहा और इस समय वो रिहैब में हैं।
केन विलियमसन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में अपनी वर्कआउट की कुछ तस्वीरें साझा की जिसमें विराट कोहली ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘गेट वेल सून मेरे भाई।’
Virat Kohli, Hardik Pandya, Gujarat Titans all have wished Kane Williamson a speedy recovery. pic.twitter.com/Av0zyXLEAG
— The CricGuy. (@_Thecricguy) May 2, 2023
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है मुकाबला
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट का 44वां मैच खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में पहले पायदान पर हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स सबसे निचले स्थान पर। गुजरात टाइटंस ने अभी तक इस सीजन में 8 मैच खेले हैं जिसमें से 6 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम ने 8 मैचों में 2 में जीत दर्ज की है जबकि छह में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और केन विलियमसन यही दुआ कर रहे होंगे कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में वापसी कर पाए। हालांकि अभी यह कहना बहुत ही मुश्किल है कि उनको इस चोट से पूरी तरह से उभरने में कितना समय लगेगा।