अभ्यास भले ही एक बार के लिए छोड़ देते हैं विराट कोहली, लेकिन GYM से पक्की दोस्ती है उनकी - क्रिकट्रैकर हिंदी

अभ्यास भले ही एक बार के लिए छोड़ देते हैं विराट कोहली, लेकिन GYM से पक्की दोस्ती है उनकी

टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय GYM और नेट सेशन में है बिजी।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के फैन्स एशिया कप में विराट कोहली की धाकड़ बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे हैं, पाकिस्तान के खिलाफ वो फ्लॉप साबित हुए और नेपाल के लिए खिलाफ उनकी बल्लेबाजी नहीं आई है। ऐसे में अब फैन्स को 10 तारीख का इंतजार रहेगा, जब टीम इंडिया एशिया कप 2023 के सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी।

कब और किस-किस टीम से होंगे टीम इंडिया के मैच?

एशिया कप 2023 में अब टीम इंडिया सुपर-4 के मुकाबले खेलेगी, जहां टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 10 तारीख को होगा। उसके बाद रोहित की सेना का सामना श्रीलंका से होगा, ये मैच 12 तारीख के दिन खेला जाएगा। उसके बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 15 तारीख के दिन मैच खेलेगी और फिर 17 तारीख को एशिया कप 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा। जिसके कुछ दिनों बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेगी और फिर वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा।

विराट कोहली को कोई ताकत GYM से दूर नहीं रख सकती

*टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय GYM और नेट सेशन में है बिजी।
*इस बीच स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने एक तस्वीर की है पोस्ट।
*तस्वीर में उनके साथ नजर आ रहे हैं विराट कोहली और शार्दुल।
*तीनों ही खिलाड़ी ने GYM सेशन के बीच ली है ये वाली तस्वीर।

कुलदीप की इस तस्वीर में विराट कोहली भी आए नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

कोहली को बड़ा पसंद करते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी

पहले इंडिया और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तनातनी देखने को मिलती थी, लेकिन अब नजारा कुछ अलग ही नजर आता है। जहां अब दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच पक्की दोस्ती दिखती है, पाकिस्तान के खिलाड़ी खासकर विराट कोहली से काफी बातें करते हैं और आए दिन इसके वीडियो सामने आ जाते हैं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर का कहना है कि खिलाड़ियो के बीच दोस्ती मैदान के बाहर होनी चाहिए, मैदान के अंदर इस तरह की चीजें खिलाड़ियों को नहीं करना चाहिए।

मैच के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान से बात करते हुए पाक खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?