साल 2021 में विराट कोहली के इस ट्वीट को किया गया सबसे अधिक लाइक
इसी साल 11 जनवरी को विराट ने फैंस को दी थी गुड न्यूज।
अद्यतन - Dec 9, 2021 5:54 pm

साल 2021 वास्तव में विराट कोहली के जीवन में सबसे खास था क्योंकि भारतीय कप्तान पहली बार पिता बने थे। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा। कोहली ने अपने बच्चे के जन्म के दौरान पत्नी अनुष्का के साथ रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण दौरे के दौरान भारतीय टीम को बीच में ही छोड़ दिया था।
उन्होंने इस साल की शुरुआत में 11 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के साथ खुशखबरी का खुलासा किया और बताया था कि उन्हें एक बेटी हुई है। कोहली ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया और खुलासा किया कि उनकी पत्नी और बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
ट्वीट कुछ ही समय में वायरल हो गया और उन्हें दुनिया के हर कोने से बधाई संदेश आने लगे। पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों से लेकर बॉलीवुड हस्तियों और राजनेताओं तक, कई लोगों ने कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी को शुभकामनाएं दीं। दिलचस्प बात यह है कि कोहली का वह अनाउंसमेंट पोस्ट 2021 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट बन गया है।
ट्वीटर इंडिया ने विराट के उस ट्वीट को लेकर किया खास पोस्ट
ट्विटर इंडिया ने 9 दिसंबर को ट्वीट करते हुए बताया कि, “@imVkohli ने इस खुशखबरी के साथ हमारी टाइमलाइन को भी आशीर्वाद दिया। उनका यह ट्वीट 2021 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट था।” विशेष रूप से, उस पोस्ट को माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर 5.4 लाख से अधिक लाइक्स मिले।
.@imVkohli blessing our timelines with this good news was the most Liked Tweet of 2021 https://t.co/nKqPsDMwhE
— X India (@XCorpIndia) December 9, 2021
विराट ने 11 जनवरी को ट्वीट करते हुए लिखा था कि, “उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं. यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।”
यहां देखिए विराट का वह ट्ववीट
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021