एक तरफ बढ़ रहा कोहली के अगले शतक का इंतजार वहीं दूसरी तरफ PSL में मैच के दौरान पाकिस्तानी फैन ने व्यक्त की अजीबोगरीब इच्छा - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक तरफ बढ़ रहा कोहली के अगले शतक का इंतजार वहीं दूसरी तरफ PSL में मैच के दौरान पाकिस्तानी फैन ने व्यक्त की अजीबोगरीब इच्छा

अभी तक विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक भी मैच पाकिस्तान में नहीं खेला है।

Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट फैंस को ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को इस समय विराट कोहली के अगले अंतरराष्ट्रीय शतक का इंतजार काफी बेसब्री से है। जिसको लेकर 2 साल से भी लंबा वक्त बीत चुका है लेकिन क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में कोहली के बल्ले से शतकीय पारी देखने को नहीं मिली। जहां एक तरफ पिछले एक दशक से भी अधिक समय से विराट कोहली ने लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाते हुए अनगिनत रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है।

वहीं दूसरी तरफ उनके बल्ले से पिछले 2 साल से अधिक समय से एक भी शतकीय पारी ना देखना सभी के लिए काफी अचम्भे भरा है। भारतीय टीम ने जब आखिरी बार पाकिस्तान में कोई सीरीज खेली थी, तो उस समय विराट कोहली टीम के सदस्य नहीं थे। लेकिन उनके फैंस वहां भी देखने को मिल जायेंगे जिसका एक उदाहरण PSL 2022 के सीजन में देखने को मिला।

33 साल के विराट कोहली के नाम पर अभी तक 70 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं और इस समय उनके फॉर्म में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है जो इससे पहले कभी भी देखने को नहीं मिला था। कोहली के बल्ले से वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में एक भी अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली थी। हालांकि विंडीज टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में वह जरूर 50 से अधिक रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे हैं।

विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के अलावा पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलना काफी पसंद आता है। जिसमें अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ 13 वनडे मैचों में जहां 536 रन तो वहीं 7 टी-20 मैचों में 311 रन कोहली के बल्ले से देखने के मिले हैं।

PSL मैच में कोहली को लेकर एक फैन का पोस्टर हुआ वायरल

कोहली को पाकिस्तान में फैन फॉलोइंग की बात की जाए तो मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 के सीजन में एक मैच के दौरान स्टेडियम में एक फैन के हाथ में पोस्टर देखने को मिला। जिसमें उस फैन ने लिखा हुआ था कि मैं कोहली का अगला शतक पाकिस्तान में देखना चाहता हूं। जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की आखिरी भिड़ंत जहां साल 2021 के आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 के मुकाबले में देखने को मिली थी। वहीं अब दोनों ही चिरप्रतिद्वंदियों की अगली भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया में होने वाले साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड में देखने को मिलेगी।

close whatsapp