अंपायर ने बल्लेबाज को मजाकिया तरीके से दिया आउट, ट्विटर पर तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
खुद बल्लेबाज भी अंपायर के इस फैसले को देख हैरान रह गया।
अद्यतन - Mar 6, 2023 6:37 pm

क्रिकेट में अंपायरिंग करना इतना आसान काम नहीं है। भले ही इस समय अंपायरों के पास काफी तकनीक हैं लेकिन उसके बावजूद बिलकुल सही फैसला देना इतना आसान काम नहीं है। जब कोई अंपायर किसी मुकाबले में गलत फैसला देता है तो तमाम लोग उनकी अंपायरिंग की जमकर आलोचना करते हैं।
कई लोग अंपायर को गलत भी बोलते हैं। लेकिन कुछ ही सेकंड में बिलकुल सही फैसला सुनाना बहुत ही मुश्किल काम है। सोशल मीडिया में पिछले कुछ समय से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें अंपायर की अंपायरिंग देख तमाम लोग काफी हंस रहे हैं।
यह मुकाबला किन्ही दो टीमों के बीच में खेला जा रहा है। गेंदबाज ने जैसे ही गेंद फेंकी वो सीधा बल्लेबाज ने पुल शॉट मारना चाहा लेकिन गेंद उनसे लड़कर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। फील्डिंग टीम के सभी खिलाड़ियों ने काफी जोर से इसकी अपील की। बहुत देर तक अंपायर ने इसपर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया। हालांकि जैसे ही गेंदबाज अपने रनअप में वापस गया अंपायर ने तुरंत उंगली उठा दी। खुद बल्लेबाज भी अंपायर के इस फैसले को देख हैरान रह गया। फील्डिंग टीम भी इन सब चीजों को देख अपनी हंसी नहीं रोक पाई।
https://twitter.com/GemsOfCricket/status/1632240249316294661?s=20
तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया
The umpire in Internet Explorer mode…
— Abstract Dilbert 🚩 (@abstractDilbert) March 5, 2023
Dude was playing slow mo reply in his head😄
— Dark Passenger (@d_arkpassenger) March 5, 2023
Steve Bucknor 2.0…
That's like calling for work after declaring holiday— Dil❤Se (@CreativeChaos81) March 5, 2023
Bichara so gaya hoga bichme
— Mukesh Chaudhari (@mack4644) March 5, 2023
Ping 999
— Bhupendra (@rohitmanfanarmy) March 5, 2023
Was he waiting for transaction to be successfull?
— Freaaakkkkk bhai (@stxrnritxxr) March 5, 2023
Nitin bhai has competition now
— Rupesh Mishra (@DEV1_PRASAD) March 5, 2023
Great grandfather of Steve bucknor
— SP (@speakingcharts) March 5, 2023
— The Phantom (@BhootWhoWalks) March 5, 2023
Umpire hai ke Internet Explorer
— Rahil Desai (@IamRAHILDesai) March 5, 2023
बता दें, इस समय खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में भी खराब अंपायरिंग की तमाम लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। भारतीय अंपायर नितिन मेनन को भी यह आलोचना झेलनी पड़ी। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया गया। हालांकि जब रीप्ले में देखा गया तो गेंद बल्ले से लग कर पैड पर लगी थी।
हालांकि इसके बावजूद विराट कोहली को आउट करार दिया गया। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में अभी तक कुल 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें से पहला मैच भारत ने नागपुर में अपने नाम किया था। दूसरे टेस्ट को भी मेजबान ने 6 विकेट से जीता। तीसरे टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से अपने नाम किया है। अब दोनों टीमों के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।