'मैंने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया'- एशिया कप 2022 से पहले अपने खराब फॉर्म से तंग आकर विराट ने.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैंने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया’- एशिया कप 2022 से पहले अपने खराब फॉर्म से तंग आकर विराट ने….

एशिया कप 2022 से पहले लगभग दो सालों तक खराब फॉर्म से जूझ रहे थे विराट।

Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने हाल ही में अपने खराब फॉर्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बता दें इन दिनों वह इंडियन प्रीमियर लीग में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल विराट कोहली  आईपीएल के 16 वें सीजन में अब तक 220 रन बना चुके हैं, जिसमें तीन अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। वह इस सीजन में काफी अच्छे फॉर्म में हैं।

बता दें विराट कोहली साल 2022 में खेले गए एशिया कप से पहले करीब दो साल तक विराट कोहली अपने खराब फॉर्म से जूझते रहे थे और इस दौरान उन्होंने बहुत कम स्कोर भी बनाया। हालांकि इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया और जब फिर से वापसी की तो उन्होंने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ एक शानदार शतक जड़ा।

मैं क्रिकेट छोड़ने के लिए तैयार था- विराट कोहली 

वहीं हाल ही में Jiocinema पर रॉबिन उथप्पा से बात करते हुए विराट कोहली ने बताया कि, पिछले साल एशिया कप से पहले उस पूरे इंटरनेशनल दौरे में सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि मैं सबकुछ छोड़ने के लिए तैयार था। मैं यह स्वीकार करने को तैयार था कि मैं जब वापस जाऊंगा और खेलूंगा तो हो सकता है कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेलने का यह मेरा आखिरी महीना हो और मैं इसके साथ बिल्कुल सहमत हूं।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे उनके बुरे व्यक्त में अनुष्का शर्मा ने उनका साथ निभाया और उन्हें मोटिवेट किया। उन्होंने कहा कि, वह इतने सालों से यहां हैं। वह अब भी यह समझती हैं कि एक पब्लिक फिगर के दवाब को संभालने के लिए क्या करना पड़ता है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, उस चरण के दौरान उन्होंने मुझसे जिस तरह से बात की, यह कुछ ऐसा है जिसने मुझे रोक रखा। अगर खुद के बारे में फिगर आउट करने के लिए यह मुझ पर छोड़ दिया जाता तो मैं काफी अहंकारी बन जाता। मैं और अधिक चिड़चिड़ा होता। लेकिन जैसे जैसे हमने एक साथ ग्रो करना शुरू किया, उन्होंने मुझे और विनम्र बनाया।

close whatsapp