'Jaise Ch***r nahi Hote': लाइव टीवी पर वसीम अकरम ने गुस्से में बोल दी ऐसी बात, अब हो रही जमकर आलोचना - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘Jaise Ch***r nahi Hote’: लाइव टीवी पर वसीम अकरम ने गुस्से में बोल दी ऐसी बात, अब हो रही जमकर आलोचना

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 22वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था।

Wasim Akram (Pic Source-Twitter)
Wasim Akram (Pic Source-Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 22वें मुकाबले के खत्म होने के बाद एक ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद वो काफी बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं और कई लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की है। बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 22वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। इस मैच में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था और इसी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि मैच के खत्म होने के बाद पाकिस्तान के न्यूज़ चैनल A Sports के ‘द पवेलियन’ पर वसीम अकरम ने कुछ ऐसा बोल दिया जिसको सुन सभी फैंस हैरान रह गए। उन्होंने इस बयान के दौरान CH***R शब्द का भी इस्तेमाल किया। वसीम अकरम भारत के मौसम और गर्मी को लेकर बातचीत कर रहे थे जिसके बाद उनके मुंह से यह शब्द निकल गया।

यह रही वसीम अकरम की वीडियो:

मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए थे जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने इस लक्ष्य को 49 ओवर में ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। अफगानिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मैच खेल रहे नूर अहमद ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। यही नहीं अफगानिस्तान के सभी बल्लेबाजों ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी की। इस मैच के खत्म होने के बाद अभी तक पाकिस्तान ने 5 मैच में दो में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वो इस समय अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि अफगानिस्तान में भी इतने मैच में इतनी ही जीत और इतने ही हार का सामना किया है। इस समय टीम अंक तालिका में 6वें पायदान पर है।

अफगानिस्तान को अगर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें अब यहां से सभी मैच में जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान के लिए भी यह बात लागू होती है। दोनों टीमें अब आने वाले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को देखेगी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?