सुनील नारायण ने अपनी कार को Fluorescent Pink रंग से किया Paint, वसीम अकरम भी यह देख रह गए दंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुनील नारायण ने अपनी कार को Fluorescent Pink रंग से किया Paint, वसीम अकरम भी यह देख रह गए दंग

वसीम अकरम ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी ऑलराउंडर के बल्ले की ग्रिप का रंग भी वही है।

Sunil Narine (Photo Source: Sunil Narine/Instagram)
Sunil Narine (Photo Source: Sunil Narine/Instagram)

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व गेंदबाजी कोच वसीम अकरम ने अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नारायण के पसंदीदा रंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। वसीम अकरम ने बताया कि सुनील नारायण को Fluorescent Pink रंग से काफी प्यार है। इंडियन प्रीमियर लीग में सुनील नारायण के साथ वसीम अकरम कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से साथ में काम कर चुके हैं।

स्पोर्ट्सकीड़ा क्रिकेट के मैच की बात शो के हालिया इंटरव्यू में वसीम अकरम ने सुनील नारायण के फ्लोरोसेंट पिंक रंग से प्यार को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी ऑलराउंडर के बल्ले की ग्रिप का रंग भी वही है। यही नहीं सुनील नारायण के कार का रंग भी Bright Pink है।

वसीम अकरम ने कहा कि, ‘सुनील नारायण कोई साधारण आदमी नहीं है। आपको पता है कि उनका पसंदीदा रंग फ्लोरोसेंट पिंक है। अगर आप उनके बल्ले के ग्रिप को देखेंगे तो यह बात आपको पता चल जाएगी। यही नहीं उनकी कार का भी रंग गुलाबी है। मुझे लगता है कि 2 से 4 साल पहले उन्होंने अपनी कार का रंग फ्लोरोसेंट पिंक कराया था। यही नहीं वो पिंक रंग के चश्मे भी पहनते हैं। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि वो क्रिकेट की दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है।

मैंने उनसे एक बार पूछा था कि उन्होंने कार ली है और उसे फ्लोरोसेंट पिक क्यों Paint किया है। शौक शौक की बात है, पैसे हैं जो मर्जी करो।’

सुनील नारायण के पास दम है: वसीम अकरम

वसीम अकरम ने आगे कहा कि, ‘सुनील नारायण के पास दम है। सुनील नारायण की कार का रंग भी पिंक है और वो चश्मे भी इसी रंग के पहनते हैं। यही नहीं उनका बैग भी यही कलर का है।’

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सुनील नारायण ने सिर्फ गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी तमाम लोगों का दिल जीता है। कोलकाता नाइट राइडर्स के शानदार ऑलराउंडर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में अपनी टीम के लिए धुआंधार शतक जड़ा था। यही नहीं इस शानदार खिलाड़ी ने आरसीबी के खिलाफ भी आक्रामक पारी खेली थी। कोलकाता की ओर से सुनील इस सीजन में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं। आने वाले मुकाबलों में भी नारायण अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?