IPL 2024: ग्लेन मैक्सवेल अकेले अपने दम पर RCB को नॉकआउट मैच जिता सकता है: वसीम अकरम ने की बड़ी भविष्यवाणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ग्लेन मैक्सवेल अकेले अपने दम पर RCB को नॉकआउट मैच जिता सकता है: वसीम अकरम ने की बड़ी भविष्यवाणी

मैक्सवेल ने अभी तक 9 मैच में 6.50 के औसत से सिर्फ 52 रन बनाए हैं जबकि 6 विकेट झटके हैं।

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)
Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ग्लेन मैक्सवेल काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वसीम अकरम ने ग्लेन मैक्सवेल को सपोर्ट किया है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि मैक्सवेल बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और वो हमेशा ही चुनौतियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन अभी तक इतना अच्छा नहीं रहा है। मैक्सवेल ने अभी तक 9 मैच में 6.50 के औसत से सिर्फ 52 रन बनाए हैं जबकि 6 विकेट झटके हैं। तमाम लोगों ने आईपीएल 2024 में उनके प्रदर्शन की जमकर आलोचना की थी।

स्पोर्ट्सकीड़ा के मैच की बात पर वसीम अकरम ने बताया कि, ‘हाई रिस्क, हाई रिवॉर्ड। ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी को अकेले अपने दम पर नॉकआउट मैच जिता सकते हैं। ड्रेसिंग रूम में आपको उनके साथ शांत रहना पड़ेगा। मुझे पता है कि यह मैक्सवेल के लिए भी काफी परेशानी वाली बात होगी कि वो अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं।

हालांकि ग्लेन मैक्सवेल को हमेशा ही मुश्किल परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा गया है और ऑस्ट्रेलिया के लोग भी यह बात काफी अच्छी तरह से जानते हैं। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी पारी सभी को याद होगी। उन्होंने सिर्फ एक पैर में अफगानिस्तान के खिलाफ 200 रन बनाए थे। उस मुकाबले में वो ना तो सही से चल पा रहे थे और ना ही दोनों हाथों का इस्तेमाल सही तरीके से कर पा रहे थे।’

आरसीबी बनाम सीएसके मैच को लेकर वसीम अकरम ने रखा अपना पक्ष

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले को लेकर वसीम अकरम ने कहा कि, ‘यह क्वार्टर फाइनल मैच की तरह था। इसे कहते हैं जब किस्मत की देवी मेहरबान हो जब आपको अपने आप में भरोसा हो। मैंने यह भी कहा था कि क्वालीफाई होना सिर्फ मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है लेकिन सभी ने मुझे गलत ठहराया। यह आरसीबी की मजेदार कहानी है और यह मुकाबला आईपीएल के इतिहास में जरुर लिखा जाएगा।’

अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलना है। यह मुकाबला 22 माई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फॉर्म इस समय काफी अच्छा है और वो इसी को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?