IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ मैच के लिए वसीम जाफर ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, देखें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ मैच के लिए वसीम जाफर ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, देखें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह

न्यूयाॅर्क में खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच ये मैच

Team India (Photo Source: X/Twitter)
Team India (Photo Source: X/Twitter)

वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जा रहा है। अभी तक कुछ रोमांचक मैच क्रिकेट फैंस को देखने को मिले हैं। तो वहीं अब इसी क्रम में जारी टी20 वर्ल्ड कप का 8वां मैच में भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा।

ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमों के बीच यह मैच 5 जून को न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरी ओर, इस मैच के लिए क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं अब इस मैच के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने प्लेइंग इलेवन चुनी है। आइए देखते हैं कि जाफर ने अपनी टीम में किन-किन खिलाड़ियों को जगह दी है?

आयरलैंड के खिलाफ मैच के लिए वसीम जाफर की प्लेइंग इलेवन

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के आयरलैंड के खिलाफ मैच के लिए वसीम जाफर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्लेइंग इलेवन के बारे में जानकारी दी है। साथ ही जाफर ने ये टीम भारत के 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ हुए प्रैक्टिस मैच में किए गए प्रदर्शन के आधार पर चुनी है। जाफर ने इस टीम में उस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को जगह दी है।

आयरलैंड के खिलाफ मैच के लिए वसीम जाफर द्वारा चुनी हुई गई भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

जीत के साथ भारत करना चाहेगी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत

बता दें कि यह मैच मैन इन ब्लू का जारी टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच होने वाला है। तो वहीं आयरलैंड के खिलाफ इस मैच को जीतकर रोहित की विराट सेना जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में शुरुआत करना चाहेगी। देखने लायक बात होगी कि क्या भारतीय मैनेजमेंट कुल्चा (युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव) की स्पिन जोड़ी को एक साथ मौका देता है या नहीं?

close whatsapp