एशिया कप 2022: वसीम जाफर ने बताया श्रीलंका के खिलाफ भारत से कहा हुई चूक; पढ़िए पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: वसीम जाफर ने बताया श्रीलंका के खिलाफ भारत से कहा हुई चूक; पढ़िए पूरी खबर

भारत को श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Wasim Jaffer slams India's selection vs Sri Lanka (Image Source: Twitter)
Wasim Jaffer slams India’s selection vs Sri Lanka (Image Source: Twitter)

भारत की जारी एशिया कप 2022 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें 6 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ अपने दूसरे सुपर फोर मैच में 6 विकेट की हार के साथ लगभग समाप्त हो गई हैं। भारत बनाम श्रीलंका मैच के बाद वसीम जाफर ने भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाजी पर सवाल उठाते हुए उन्हें आक्रामक गेंदबाजी करने की सलाह दी।

अब एशिया कप 2022 के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की भारत की उम्मीदें पूरी तरह से पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान सुपर फोर मैच के परिणाम पर निर्भर करती हैं। अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम 7 सितंबर को मोहम्मद नबी की अगुआई वाली अफगानिस्तान टीम को पछाड़ने में कामयाब हो जाती है, तो भारत और अफगान दोनों ही टीमें एशिया कप 2022 के फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

भारत को श्रीलंका के खिलाफ शुरूआती 11 ओवरों तक कोई सफलता नहीं मिली

अगर भारत बनाम श्रीलंका सुपर फोर मैच की बात करे, तो रोहित शर्मा की 72 रनों की शानदार पारी के बदौलत टीम इंडिया ने अपने 20 ओवरों में 173/8 का स्कोर श्रीलंका के खिलाफ खड़ा किया, जबकि दिलशान मदुशंका ने विरोधी टीम के लिए सर्वाधिक तीन विकेट झटके। 174 रनों का बचाव करते हुए, भारत की संभवत: श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ सबसे खराब शुरुआत रही, क्योंकि कुसल मेंडिस (57) और पथुम निसानका (53) ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

हालांकि, युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट चटकाते हुए भारत की मैच में वापसी कराई, लेकिन श्रीलंकाई टीम पहले ही अपना काम कर चुकी थी, क्योंकि भारत पहले 11 ओवरों तक एक विकेट तक नहीं ले पाया था और मैच अंतिम ओवर में चला गया। जब श्रीलंका को अंतिम 6 गेंदों पर 7 रन चाहिए थे, अर्शदीप सिंह ने कुछ घातक यॉर्कर फेंकी, लेकिन दासुन शनाका (33*) और भानुका राजपक्षे (25*) ने इस ओवर की 5वीं गेंद पर दौड़ लगाकर 2 रन बटोर लिए और इस तरह भारत को 6 विकेट की हार का सामना करना पड़ा।

दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत के चयन पर वसीम जाफर ने उठाए सवाल

वसीम जाफर ने क्रिकट्रैकर के बैट ब्रिक्स7 प्रेजेंट रन की रणनीति शो पर कहा: “हम नई गेंद के साथ विकेट नहीं ले पा रहे हैं और जब ऐसा होता है, तो विरोधी टीम के लिए चीजें आसान हो जाती है। हम हमेशा बल्लेबाजों को आक्रामक बल्लेबाजी करने की हिदायत देते रहते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी गेंदबाजी में भी आक्रामकता की सख्त जरूरत है। अगर एशिया कप पर गौर करे, तो मुझे लगता है कि हमारे तीसरे सीमर के रूप में अर्शदीप सिंह और चौथे सीमर के रूप में हार्दिक पांड्या सर्वश्रेष्ठ हैं।

मेरा टीम से एक सवाल यह है कि, अगर रवींद्र जडेजा टीम में होते, तो क्या टीम दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को खिलाती? मुझे लगता है कि बाएं-हाथ के बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में रखने के लिए पंत को फॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक की जगह चुनकर भारत ने बड़ी गलती की। अगर मैं रोहित शर्मा की जगह होता, तो मैं अक्षर पटेल और दिनेश कार्तिक को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल करता।”

 

close whatsapp