IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में स्पाइडर कैम में खराबी होने की वजह से रुका खेल, फील्ड अंपायर को लेना पड़ा महत्वपूर्ण फैसला
इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।
अद्यतन - Nov 2, 2024 1:35 pm

इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। खेल का दूसरा दिन शुरू हो चुका है और टीम इंडिया ने इस मैच में पहली पारी में बढ़त बना ली है। हालांकि न्यूजीलैंड ने भी मैच में काफी अच्छी वापसी की है।
खेल के दूसरे दिन अचानक से स्पाइडर कैम चलते-चलते रुक गया जिसकी वजह से अंपायर को लंच ब्रेक थोड़ा पहले लेना पड़ा। दरअसल जैसे ही अपने नए स्पेल का एजाज पटेल दूसरा ओवर फेकने आए स्पाइडर कैम ने काम करना बंद कर दिया। फील्ड अंपायर ने यह फैसला लिया कि खेल को थोड़ी देर रोक दिया जाए। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने इसको मजाकिया तरीके से देखा।
जब स्पाइडर कैम को ठीक करने के लिए लोग मैदान पर आए तो डेरिल मिचेल को अंपायर के साथ मजाकिया बातचीत करते हुए देखा गया। इसके बाद अंपायर ने लंच ब्रेक लेने का फैसला किया और दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने ड्रेसिंग रूम पर वापस चले गए। लंच ब्रेक भी थोड़े मिनट पहले ले लिया गया और तब तक स्पाइडर कैम को भी ठीक कर दिया गया।
यह रही वीडियो:
— Pandit Pranoob (@pranoob76889) November 2, 2024
न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 235 रन बनाए। मेजबान की ओर से रवींद्र जडेजा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके जबकि वाशिंगटन सुंदर ने चार विकेट हासिल किए। इन दोनों ही गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के ऊपर काफी दबाव बनाए रखा।
जवाब में टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए जबकि शुभमन गिल ने 90 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। शुभमन गिल इस बात से काफी निराश नजर आएगी वो तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक नहीं जड़ पाए। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 30 रनों की पारी खेली। रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी से कमाल दिखाने में नाकाम रहे और 14 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया इस समय काफी अच्छी स्थिति में है।