डेविड वार्नर की क्यूट बेटियों ने मनाया दिवाली का त्यौहार; वायरल वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर धमाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेविड वार्नर की क्यूट बेटियों ने मनाया दिवाली का त्यौहार; वायरल वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर धमाल

डेविड वार्नर को दो बड़ी बेटियों ने क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

David Warner with wife and kids. (Image Source: Instagram/X)
David Warner with wife and kids. (Image Source: Instagram/X)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) इस समय भारत में जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपने देश का नेतृत्व कर रहे हैं। दिग्गज सलामी बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में काफी अच्छे फॉर्म में है।

डेविड वार्नर (David Warner) ने जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में खेले 9 मैचों में 499 रन बनाए हैं और ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस बीच, भारत और यहां की संस्कृति को लेकर डेविड वार्नर (David Warner) का प्यार किसी से छीपा नहीं है।

David Warner की बेटियों ने सेलिब्रेट की दिवाली

वह अक्सर बॉलीवुड और तमिल फिल्मों को लेकर कुछ ना कुछ मजेदार रील बनाकर फैंस को आकर्षित करते रहते हैं। भारत के लिए उनके प्यार और आकर्षण के कारण ही वार्नर फैंस के बीच काफी फेमस है, और लगभग सभी भारतीय फैंस ऑस्ट्रेलियाई ओपनर को पसंद करते हैं। वह निश्चित ही भारत में सबसे ज्यादा प्यार किए जाने वाले विदेशी क्रिकेटर हैं।

यहां पढ़िए: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 ने छुआ एक मिलियन का जादुई आंकड़ा, तोड़े कई रिकॉर्ड्स

इस बीच, भारत में 10 नवंबर से दिवाली का त्यौहार मानना शुरू हो गया है, और इस मौके पर डेविड वार्नर (David Warner) की बेटियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां वे सभी दिवाली सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में दिग्गज बल्लेबाज की तीन बेटियां भारत की पारंपरिक पोशाक में नजर आ रही है।

आपको बता दें, सिर्फ वार्नर ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी और तीन बेटियों को भी भारतीय संस्कृति से प्यार हो गया है और अब इस वीडियो में ये तीन क्यूट बच्चियां पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने लोकप्रिय गुजराती ट्रैक ‘खलासी’ पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, और फैंस इस काफी पसंद कर रहे हैं।

यहां देखिए वो वायरल वीडियो:

https://twitter.com/100rabhsingh781/status/1723117704708862218?

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने आज खेले गए वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ आठ विकेट की जीत दर्ज की, जो इस टूर्नामेंट में उनकी लगातार पांचवी जीत थी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?