फैंस के तानों से तंग आकर हसन अली ने खोया आपा और क्रोध में दर्शकों को मारने दौड़ पड़े; देखिए वायरल वीडियो
हसन अली इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं है।
अद्यतन - दिसम्बर 6, 2022 12:30 अपराह्न

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली इस समय जमकर सुर्खियों में हैं, जिसका कारण एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान क्रिकेट फैंस के साथ उनका बुरी तरह से भीड़ जाना है। दरअसल, हसन अली ने आरिफ वाला में एक क्लब मैच के दौरान अपना आपा खो दिया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पाकिस्तानी न्यूज चैनल geo.tv की एक रिपोर्ट के अनुसार, 28-वर्षीय क्रिकेटर 4 दिसंबर को पंजाब के पाकपट्टन जिले के एक शहर आरिफ वला में एक क्लब मैच में हिस्सा ले रहे थे, जिस दौरान क्रिकेट प्रशंसक टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में मैथ्यू वेड के कैच को ड्रॉप करने के लिए उनका लगातार मजाक उड़ा रहे थे। कथित तौर पर दर्शकों ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज के लिए कुछ अनुचित टिप्पणियां भी इस्तेमाल की, जिसके बाद उन्होंने अपना आपा खो दिया।
जब क्रिकेट फैंस के साथ लड़ पड़े पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली
इंटरनेट पर व्यापक रूप से वायरल हो रहे वीडियो में फैंस हसन अली को पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाहर होने के लिए चिढ़ाते हुए सुने जा सकते हैं, और साथ ही दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में वेड का गेम-चेंजिंग कैच को छोड़ने के लिए गेंदबाज का मजाक उड़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं। जिसके बाद हसन खुद को रोक नहीं पाए और निरंतर ताने मारने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों पर अपना भयावह गुस्सा जाहिर कर दिया।
पाकिस्तानी क्रिकेटर लगभग फैंस के ऊपर छलांग लगा ही चुके थे, और साथ ही उनके साथ हाथापाई भी कर बैठे, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया। आयोजन समिति के सदस्यों को वायरल वीडियो में दर्शकों और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज को एक-दूसरे से अलग करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, कथित तौर पर इस लड़ाई में किसी को भी कोई चोट नहीं लगी, लेकिन इस अशोभनीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।
आपको बता दें, हसन अली को इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम से बाहर कर दिया गया। अनुभवी तेज गेंदबाज ने अब तक 21 टेस्ट मैचों में 77 विकेट लिए हैं, जबकि उनके नाम ODI और T20I क्रिकेट में क्रमशः 91 और 60 विकेट हैं।
यहां देखिए फैंस के साथ हसन अली की हाथापाई का वीडियो –
You gotta feel for Hasan Ali. He is out of the team but never gave any toxic statement always kept supporting the team. Once a No 1 ODI bowler and now he is facing such things in a random club game. pic.twitter.com/L2OLjVPRQd
— zayn (@ZaynMahmood5) December 4, 2022
Hassan Ali's fight with the crowd😱#HassanAli #PakvEng #Cricket pic.twitter.com/G4mji06uwa
— Muhammad Noman (@nomanedits) December 3, 2022