एशिया कप 2022: पत्रकार ने पूछा- आखिर क्यों नहीं खिलाया ऋषभ पंत को पाकिस्तान के खिलाफ, रवींद्र जडेजा का जवाब सुनकर आपको भी आ जाएगी हंसी
भारत और हांगकांग के बीच 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।
अद्यतन - Aug 31, 2022 5:35 pm

एशिया कप 2022 के अपने पहले ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। अब भारत अपना अगला मुकाबला हांगकांग के खिलाफ 31 अगस्त यानी आज खेलेगा। अगर भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत लेती है तो वो सुपर-4 में प्रवेश कर जाएगी। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
सभी को उम्मीद है कि एसोसिएट टीम के खिलाफ भारत शानदार प्रदर्शन करेगी और सुपर-4 में अपनी जगह बनाएगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों को भी मौका दे सकती है। टीम में दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई भी मौजूद है साथ ही अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस के समय कहा था कि इस मुकाबले में ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। अब हांगकांग के खिलाफ पंत को भी भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि अभी ऐसे तमाम सवाल हैं जिनका जवाब टॉस के बाद सभी को मिल जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने जब रवींद्र जडेजा से ये पूछा कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा चुके मुकाबले में ऋषभ पंत को क्यों नहीं प्लेइंग XI में शामिल किया गया तब उन्होंने बहुत ही जल्दी जवाब देते हुए कहा कि, ‘मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता, यह सवाल मेरी किताब के बाहर का है।
https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1564677707539038210?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1564677707539038210%7Ctwgr%5Ec8b668d03ff67ca0721ec2eb5a276e7621f2be12%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fravindra-jadeja-s-reply-to-question-on-rishabh-pant-leaves-journalists-in-splits-ahead-of-india-vs-hong-kong-asia-cup-match-watch-video-101661883047180.html
एशिया कप 2018 में भारत ने हांगकांग को दी थी मात
बता दें, इन दोनों टीमों के बीच 2018 एशिया कप में वनडे मुकाबला खेला गया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 285 रन बनाए जिसका जवाब हांगकांग ने काफी बेहतरीन तरह से दिया। ओपनर निजाकत खान और अंशुमान रथ ने पहले विकेट के लिए 174 रन जोड़े। हालांकि इसके बाद युजवेंद्र चहल और खलील अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को वापसी दिलाई और इस मुकाबले को 26 रन से जीता।
रवींद्र जडेजा ने हांगकांग के खिलाफ मुकाबले को लेकर कहा कि, ‘हम इस मुकाबले में सकारात्मक मानसिकता के साथ उतरेंगे और हम उनको हल्के में नहीं लेंगे। टी-20 प्रारूप में आज के समय में कुछ भी हो सकता है इसलिए हम अपना शत-प्रतिशत देंगे और इस मुकाबले को अपने नाम करेंगे।