अरे! ये फैन तो सबसे 'किस्मत' वाला निकला रे, धोनी के साथ बाइक पर बैठ रांची की नापी सड़के - क्रिकट्रैकर हिंदी

अरे! ये फैन तो सबसे ‘किस्मत’ वाला निकला रे, धोनी के साथ बाइक पर बैठ रांची की नापी सड़के

एमएस धोनी इस समय आगामी आईपीएल 2024 में CSK की कप्तानी करने की तैयारी कर रहे हैं।

A lucky fan with MS Dhoni. (Image Source: X/Twitter)
A lucky fan with MS Dhoni. (Image Source: X/Twitter)

पूर्व भारतीय कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज MS Dhoni अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, और उन्होंने आईपीएल 2023 के बाद से कोई क्रिकेट भी नहीं खेला है, जिसके बावजूद वह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं।

इसका कारण एमएस धोनी का भारतीय क्रिकेट में योगदान और दिग्गज क्रिकेटर के लिए फैंस का प्यार है। इस बीच, धोनी अपने फैंस को कभी भी निराश नहीं करते हैं, चाहे फिर वह मैदान पर हो या फिर मैदान के बाहर, वह अपने दिल को छू लेने वाले गेस्चर से हमेशा सभी को अपना बना लेते हैं।

MS Dhoni ने एक युवा क्रिकेटर को अपनी बाइक पर लिफ्ट दी

पूर्व भारतीय कप्तान ने एक बार फिर ऐसा ही कुछ किया है, जिसे देख फैंस के दिलों में उनकी इज्जत और उनके लिए प्यार और बढ़ जाएगा। दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जहां वह रांची में एक युवा क्रिकेटर को अपनी बाइक पर लिफ्ट देते हुए नजर आए।

यहां पढ़िए: जहां 2011 में MS Dhoni ने लगाया था World Cup विजेता छक्का, MCA करेगा उन दो सीटों की नीलामी

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी रांची के क्रिकेट स्टेडियम में अपनी प्रैक्टिस पूरी करने के बाद घर के लिए निकल रहे होते हैं, ऐसे में एक युवा क्रिकेटर ने दिग्गज क्रिकेटर से लिफ्ट मांगी और उन्होंने उसे जीवन भर याद रखने वाली यादें दे दी। जी हां, धोनी ने उसे अपनी बाइक में लिफ्ट दी।

इस वायरल वीडियो में महान कप्तान बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि वो भाग्यशाली युवा क्रिकेटर CSK के कप्तान के साथ सवारी का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहा है। अब यह वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आग की तरह फैल रहा है, और सभी धोनी की सादगी और दरियादिली की तारीफ कर रहा है।

यहां देखिए धोनी का वो वायरल वीडियो –

आपको बता दें, एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला से अपने बाएं घुटने की सर्जरी कराई थी, और इस समय आगामी सीजन में CSK की कप्तानी करने की तैयारी कर रहे हैं।

close whatsapp
क्रिकेट के अलग-अलग प्रारूपों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बांग्लादेश के 3 खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार लिए हैं 10 विकेट 3 खिलाड़ी जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2023 में जगह मिलनी चाहिए थी 5 खिलाड़ी जिन्होंने 1 IPL की टीम के लिए बनाए हैं सबसे ज्यादा रन IPL 2024: ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को RCB करेगी टारगेट IPL 2024 Auction: इन 5 खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस पानी की तरह बहाएगी पैसा 5 खिलाड़ी जो T20I डेथ ओवरों में करते हैं सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी IPL 2024: ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के जेब में बचे हैं इतने करोड़- साल 2023 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी IPL 2024: फ्रेंचाइजियों ने इन 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों को किया रिलीज, देखें लिस्ट