ऋषभ पंत के एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने, पल भर में क्रैश हो गई थी कार - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने, पल भर में क्रैश हो गई थी कार

ऋषभ पंत फिलहाल देहरादून के मैक्स अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में है।

Rishabh Pant (Image Source: Twitter)
Rishabh Pant (Image Source: Twitter)

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार (30 दिसंबर) की सुबह हरिद्वार में एक घातक कार दुर्घटना का शिकार हुए। यह भयावह कार दुर्घटना कथित तौर पर उत्तराखंड के रुड़की के पास मोहम्मदपुर जाट में हुई।

आपको बता दें, ऋषभ पंत कथित तौर पर खुद कार चला रहे थे, और इस दौरान उन्हें झपकी आ जाने के कारण उनकी कार का बैलेंस बिगड़ गया और कार दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर बैरियर से जा टकराई, जिसके बाद भारतीय क्रिकेटर जैसे-तैसे खुद को बचा पाए, लेकिन उनकी मर्सिडीज जीएलई ब्लास्ट में तहस नहस हो गई।

ऋषभ पंत की कार बेकाबू होकर डिवाडर से जा टकराई

इस बीच, देहरादून के मैक्स अस्पताल ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि दुर्घटना के दौरान ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे, और उन्हें कुछ गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन स्टार क्रिकेटर अब खतरे से बाहर हैं, और वह फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में है। वहीं दूसरी ओर, ऋषभ पंत के साथ हुए दिल दहला देने वाले हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है, जहां भारतीय क्रिकेटर की कार की स्पीड बहुत ज्यादा होने के कारण वह बेकाबू होकर पहले रोड की रेलिंग से टकराती है।

जिसके कुछ ही समय बाद ब्लास्ट हो जाता है। इतने भयानक एक्सीडेंट में किसी का भी सुरक्षित बच पाना मुश्किल होता है, लेकिन एक बस ड्राइवर सुशिल ने समय पर पहुंचकर उन्हें बचा लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता हैं कि कैसे पंत को कार से बाहर खिंचा जाता है, और लोग उनकी मदद कर रहे होते हैं।

यहां देखिए ऋषभ पंत के एक्सीडेंट का लाइव वीडियो –

https://twitter.com/aman_sharma66/status/1608716932408283140

इंडिया टुडे के अनुसार, सुशील, जो दुर्घटनास्थल पर पहुंचने वाला पहला व्यक्ति था, ने दावा किया कि उसने विस्फोट से पहले स्टार क्रिकेटर को कार से बाहर निकाला था। इस बस ड्राइवर ने आगे खुलासा किया कि दुर्घटना के बाद पंत बुरी तरह से घायल हो गए थे और लंगड़ा कर चल रहे थे, और उन्हें बचाने के लिए उन्हें कांच तोड़ना पड़ा।

close whatsapp