बेलफास्ट से डरहम पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, देखें इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल सिर्फ एक क्लिक में

बेलफास्ट से डरहम पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, देखें इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल सिर्फ एक क्लिक में

भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज से होगी।

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 2-0 से हारने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड चुनौती के लिए रवाना हो चुकी है। टीम इंडिया के डरहम पहुंचने की एक वीडियो को बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

दूसरी ओर, भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से होगी। इसके बाद इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 1 जुलाई को रात 10 बजे से चेस्टर-ली-स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड में ग्राउंड में खेला जाएगा।

टीम इंडिया पहुंची डरहम

हालांकि, आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज को 2-0 से गंवाने के बाद, टीम इंडिया की क्रिकेट जगत में आलोचना हो रही है। गौतम गंभीर की अगुवाई वाले सपोर्ट स्टाफ और नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के मैदानी फैसले को लेकर काफी बातें हो रही हैं।

लेकिन, अब देखना होगा आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाने वाले खिलाड़ी, इंग्लैंड दौरे पर कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं? इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में श्रेयस बतौर कप्तान व खिलाड़ी शानदार खेल दिखाने को उत्सुक होंगे। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजर होगी, क्या वह इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू कर पाएंगे?

इंग्लैंड बनाम भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज का फुल शेड्यूल 

तारीख  मैच भारतीय टाइमिंग जगह
1 जुलाई पहला टी20 रात 10:00 बजे चेस्टर-ली-स्ट्रीट, रिवरसाइड ग्राउंड
4 जुलाई दूसरा टी20 शाम 7:00 बजे ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
7 जुलाई तीसरा टी20 रात  10:00 बजे ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
9 जुलाई चौथा टी20 रात 10:00 बजे कंट्री ग्राउंड, ब्रिस्टल
11 जुलाई पांचवां टी20  शाम 7:00 बजे द रोज बोल, साउथम्पटन

इंग्लैंड बनाम भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल 

तारीख   मैच   भारतीय टाइमिंग जगह
14 जुलाई पहला वनडे दोपहर 3:30 बजे एजबस्टन, बर्मिंघम
16  जुलाई दूसरा वनडे शाम 5:30 बजे सोफिया गार्डन, कॉर्डिफ
19 जुलाई तीसरा वनडे दोपहर 3:30 बजे लॉर्ड्स, लंदन

close whatsapp