आईपीएल 2023 में एक मैच के दौरान साथी खिलाड़ी पर झिल्लाते दिखे धोनी, देंखे वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023 में एक मैच के दौरान साथी खिलाड़ी पर झिल्लाते दिखे धोनी, देंखे वीडियो 

मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसमें धोनी को काफी गुस्से में देखा जा सकता है। 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

 

IPL 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी को उनके चाहने वाले फैंस व साथी क्रिकेटर कैप्टन कूल के नाम से पुकारते हैं। तो वहीं कैप्टन कूल का नाम धोनी के लिए एकदम उपयुक्त बैठता है क्योंकि किसी बड़े लक्ष्य का पीछा करने हो या किसी टारगेट को बचाना, धोनी आपको हमेशा मैदान पर एक शांत मुद्रा में दिखाई देंगे।

तो वहीं धोनी को महान में बनाने में इस प्रतिभा ने उनका बखूभी साथ दिया है। धोनी हमेशा मैदान पर अपनी शात-स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में पहले टीम इंडिया को तो अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को सफलता दिला रहे हैं।

तो वहीं मंगलवार को एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है, जिसमें वह अपनी शांत मुद्रा के विपरीत काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। बता दें कि देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

धोनी ने खोया अपना आपा

बता दें कि यह वीडियो आईपीएल के 16वें सीजन में राॅयल चैलेंजर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच का है, जिसमें धोनी को काफी गुस्से में देखा जा सकता है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में चेन्नई को 228 रन बनाने के बावजूद सिर्फ 8 रन से जीत मिली थी।

तो वहीं ये वीडियो उस समय की जब सीएसके 229 रनों के टारगेट का बचाव कर रही थी। इस दौरान ही धोनी टीम में किसी खिलाड़ी पर काफी गुस्सा करते हुए दिखाई देते हैं।

देंखे वायरल वीडियो

आईपीएल 2023 में CSK का प्रदर्शन

बता खबर लिखे जाने तक चार बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में 10 अंको के साथ पहले स्थान पर है। टीम ने अब तक खेले गए 7 मैचों में से पांच में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं टीम अब अपने अगले मुकाबले में 27 अप्रैल को राजस्थान राॅयल्स से जयपुर में भिड़ती हुई नजर आएगी।

close whatsapp