क्या मोहम्मद कैफ और यूसुफ पठान उतर रहें हैं IPL 2022 मेगा नीलामी में, जानिए पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या मोहम्मद कैफ और यूसुफ पठान उतर रहें हैं IPL 2022 मेगा नीलामी में, जानिए पूरा मामला

आईपीएल टीमों ने मोहम्मद कैफ के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दी है।

Mohammad Kaif and Yusuf Pathan (Images Source: Mohammad Kaif Twitter Handle)
Mohammad Kaif and Yusuf Pathan (Images Source: Mohammad Kaif Twitter Handle)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जल्द होने वाली है। चूंकि, आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में महज बीस-बाइस दिन रह गए हैं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और सारी 10 आईपीएल टीमें नीलामी की तैयारियों में जुट गए हैं।

IPL 2022 नीलामी से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने आईपीएल टीमों को जबरदस्त प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा है वह और यूसुफ पठान, पूर्व भारतीय दिग्गज आलराउंडर, आईपीएल के आगामी सीजन में खेलने के लिए उपलब्ध हैं, और टीमें उनके लिए नीलामी में बोली लगा सकती हैं।

बात दें, दोनों खिलाड़ी वर्तमान में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के चल रहे उद्घाटन संस्करण में इंडिया महाराजा के लिए खेल रहे हैं। पठान ने महज 40 गेंदों में 80 रन बटोरे, जबकि कैफ ने 42 रनों की नाबाद पारी एशिया लॉयंस के खिलाफ खेली। जब महाराजा टीम का स्कोर 34/3 था, पठान और कैफ ने चौथे विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

इंडिया महाराजा टीम की शुरुआत खराब रही, क्योंकि उन्होंने स्टुअर्ट बिन्नी (10), नमन ओझा (20) और एस बद्रीनाथ (0) के रूप में विकेट सस्ते में गंवा दिए। लेकिन कैफ और युसूफ की शानदार पारी ने टीम को 5 गेंदें शेष रहते ही एशिया लॉयंस पर 6 विकेट की जीत दिला दी।

यूसुफ पठान और मोहम्मद कैफ खेलेंगे IPL 2022; जानिए पूरा मामला

दरअसल टीम को शानदार जीत दिलाने के बाद, कैफ ने यूसुफ के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि दोनों खिलाड़ी IPL 2022 में खेलने के लिए तैयार हैं।

कैफ ने मजाक करते हुए ट्विटर पर लिखा, “आईपीएल टीमें हम तैयार हैं। नीलामी से पहले मैसेज कीजिए। एक पर एक मुफ्त वाला विकल्प भी है।”

कैफ की इस पोस्ट पर इरफ़ान पठान और आईपीएल की दो टीमें दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी प्रतिक्रिया देने में देरी नहीं लगाई। KKR ने एक GIF वीडियो पोस्ट कर लिखा लिखा, “भाई वाह” और कैप्शन लिखा, “ऑफर तो जबरदस्त है! #आईपीएल नीलामी।”

इरफान ने लिखा, ‘मैं अंदर आया बैटिंग करने तो क्या बोल रहें थे आप? जरा रिपीट कीजिये प्लीज..’

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स, जिसके कैफ सहायक कोच रहें हैं, ने दूसरी टीमों से कहा, ‘प्रिय साथी आईपीएल टीमों, हम पहले से ही आरटीएम कार्ड का उपयोग कर रहे हैं।’

close whatsapp