Watch Video: धोनी को देखने के लिए ऐसा पागलपन, हैदराबाद स्टेडियम के बाहर बेकाबू हुई भीड़
चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बोर्ड पर लगाए।
अद्यतन - अप्रैल 5, 2024 9:38 अपराह्न

आईपीएल 2024 में 5 अप्रैल का महामुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जरूर खेला जा रहा है, लेकिन स्टेडियम Yellow Army Fans से खचाखच भरा हुआ है।
इस आईपीएल सीजन में ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जहां घरेलू टीम से ज्यादा सपोर्ट दूसरी टीम को मिल रहा है, और इसका सबसे बड़ा कारण महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) है। महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए हैदराबाद स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हैदराबाद स्टेडियम के बाहर बेकाबू हुई भीड़
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच का मैच देखने के लिए स्टेडियम के गेट के बाहर फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एमएस धोनी (MS Dhoni) और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ज्यादा नजर आ रहे हैं, जिनके हाथ में धोनी के नाम का पोस्टर और कट-आउट है। फैंस जोर-जोर से धोनी-धोनी चिल्ला रहे हैं।
Crazy scenes outside uppal stadium hyderabad. #SRHvsCSK
— ` (@WorshipDhoni) April 5, 2024
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मैच से पहले MS Dhoni को देखने के लिए फैंस अपना क्रेज दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस पीली जर्सी और हाथ में पोस्टर लेकर धोनी के लिए चियर कर रहे हैं।
All set to paint Hyderabad with yellove!#SRHvsCSK pic.twitter.com/cd97gKIuIs
— ` (@WorshipDhoni) April 5, 2024
CSK ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 166 का टारगेट
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। रचिन रवींद्र और रूतुराज गायकवाड़ दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। रचिन रवींद्र ने 9 गेंदों में 12 रन और रूतुराज गायकवाड़ ने 21 गेंदों में 26 रन की पारी खेली थी। अंजिक्य रहाणे ने 30 गेंदों में 35 रन बनाए, शिवम दुबे ने 24 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 45 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं रवींद्र जडेजा ने 23 गेंदों में 31 रनों की नाबाद पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना पाई।