एक बार फिर धोनी के आगे झुके विराट कोहली, चुपचाप सुनते रहे माही का ज्ञान! - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक बार फिर धोनी के आगे झुके विराट कोहली, चुपचाप सुनते रहे माही का ज्ञान!

RCB और CSK के बीच एक बार फिर से देखने को मिला रोमांचक मैच।

Virat Kohli & MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli & MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

जब भी IPL में RCB और CSK के आमने-सामने होती हैं, तो सभी की नजरें रहती हैं विराट कोहली (Virat Kohli) और धोनी (Dhoni) की मुलाकात पर। जैसे ही क्रिकेट के ये 2 दिग्गज एक-दूसरे से गले मिलते हैं, तो वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है IPL 2023 में।

धोनी और विराट की टीमें ने मारे खूब छक्के

जी हां, आपने एक दम सभी पढ़ा है धोनी की CSK टीम इस बार विराट की RCB पर भारी पड़ी, साथ ही इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मिलकर खूब छक्के जड़े और आंकड़ों की बात करे तो पूरे मुकाबले में कुल 33 छक्के लगे।

आज भी धोनी की बातों को ध्यान से सुनते हैं विराट कोहली

*RCB और CSK के बीच फिर से देखने को मिला रोमांचक मैच।
*वहीं इस मैच के बाद भारतीय फैन्स ने एक बार फिर से देखा गजब नजारा।
*CSK के कप्तान धोनी से काफी देर तक बातें करते रहे विराट कोहली।
*अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये दोनों के बात करने वाला वीडियो।

विराट कोहली और धोनी की मुलाकात के वीडियो पर एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

CSK के सामने फेल हुई RCB

दूसरी ओर बैंगलोर में खेला गया ये मुकाबला काफी ज्यादा हाई स्कोरिंग रहा, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई टीम ने स्कोर बोर्ड पर कुल 226 रन लगा दिए और टारगेट का पीछा करने उतरी RCB की तरफ से कप्तान फाफ के साथ-साथ मैक्सवेल ने भी अर्धशतक लगाया। लेकिन होम टीम 20 ओवर में 218 रन ही बना पाई।

एक नजर डालते हैं इस मैच के शानदार स्कोरकार्ड पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp