वीडियो: पाक गेंदबाजों की अब खैर नहीं, महा-मुकाबले में देखने को मिलेगा विराट का दूसरा वर्जन
महा-मुकाबले से पहले विराट कोहली, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव मेलबर्न के नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे हैं।
अद्यतन - Oct 22, 2022 3:17 pm

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के खिलाड़ी और साथ ही में फैंस इस मुकाबले से पहले जमकर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ इस मैच से पहले भारतीय टीम को MCG ग्राउंड में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया। इस अभ्यास सत्र में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी जमकर पसीना बहाया।
विराट कोहली के अभ्यास का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव मेलबर्न के नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे हैं। यह वीडियो हिंदुस्तान टाइम्स स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में साझा किया है।
दरअसल कोहली को भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल नेट्स में गेंदबाजी कर रहे थे। इस शॉट को देखने के बाद मैदान पर मौजूद कुछ भारतीय फैंस ने ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। भारत के पूर्व कप्तान ने चहल की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट खेला। इस शॉट को देखकर तमाम प्रशंसक खुश हो गए।
यहां देखिए विराट कोहली का वो रिवर्स स्वीप शॉट
Virat Kohli attempts a reverse sweep against Yuzvendra Chahal#HTExclusive @IamSomshuvra pic.twitter.com/bej9G1W2JJ
— CrickIt (@CrickitbyHT) October 22, 2022
भारतीय टीम अपने पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 मैच के लिए पूरी तरह से तैयार
अगर भारतीय टीम को इस बार का टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम करना है तो विराट कोहली का अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी होगा। वो कई सालों से टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें, टी-20 प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया में कोहली का औसत 64 से भी अधिक का रहा है। हाल ही में उन्होंने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला T20I शतक जड़ा था।
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले विराट कोहली ने कहा कि, ‘ऑस्ट्रेलिया में मुझे विदेशी जैसा महसूस नहीं होता है। वर्ल्ड कप में एक अलग ही भावना होती है और आप इन्हीं क्षणों के लिए खेलते हैं।’
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
रिजर्व खिलाड़ी:
मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर।