IPL 2023: विराट कोहली ने फाफ डु प्लेसिस के बल्लेबाजी स्टाइल को किया काॅपी, देंखे वायरल वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: विराट कोहली ने फाफ डु प्लेसिस के बल्लेबाजी स्टाइल को किया काॅपी, देंखे वायरल वीडियो 

8 मैचों में 422 रन बनाकर ऑरेंज कैप होल्डर हैं फाफ डु प्लेसिस 

Virat Kohli and Faf du Plessis (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli and Faf du Plessis (Image Credit- Twitter)

आईपीएल के जारी 16वें सीजन में फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली कमाल की बल्लेबाजी कर रह हैं। अगर हम ये कहे कि आरसीबी की विराट और फाफ के कंधों पर ही टिकी हुई है तो इसमें कोई भी अतिश्योक्ति नहीं होगी।

गौरतलब है कि फाफ आईपीएल के जारी सीजन में 8 मैचों में 422 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किए हुए हैं, तो उनके साथी खिलाड़ी और आरसीबी के पूर्व कप्तान कोहली पांच अर्धशतक और 142.30 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 333 रन बना चुके हैं।

दूसरी ओर विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह फाफ के बल्लेबाजी स्टाइल को काॅपी करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2.5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

बताओ फाफ को काॅपी करने लगे कोहली

बता दें कि चिन्नास्वामी में होने वाले टूर्नामेंट के 24वें मैच से पहले विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं इस दौरान जब फाफ अपनी बल्लेबाजी ड्रिल कर रहे होते हैं तो विराट कोहली उन्हें पीछे से काॅपी करते हुए नजर आते हैं। सात ही मैदान पर विराट को इस जुगलबंदी को देख दर्शक जोर-जोर से शोर माचने लगते हैं।

देंखे विराट कोहली और पाफ डु प्लेसिस की वायरल वीडियो

दूसरी ओर आपको आईपीएल 2023 में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रदर्शन के बारे में बताएं तो टीम इस वक्त आठ मैचों में चार हार व चार जीत के साथ अंकतालिका में पांचवे स्थान पर बनी हुई है। तो वहीं अब फाफ एंड कंपनी अपने अगले मैच में 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp