ये शुभमन की ‘सारा’ पर विराट कोहली क्यों हो रहे इतने खुश?
पिछले काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही है कि भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल सारा अली खान को डेट कर रहे हैं।
अद्यतन - Jan 26, 2023 11:56 am

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा चुकी तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। मेजबान ने इस वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। तीसरे वनडे की बात की जाए तो भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 385 रन बनाए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 101 रन की शानदार पारी खेली जबकि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 112 रन बनाए।
जवाब में न्यूजीलैंड 41.2 ओवर में 295 रन पर ऑलआउट हो गई। इस बेहतरीन मुकाबले में जब भारतीय टीम फील्डिंग कर रही थी तब तमाम दर्शक ‘सारा सारा’ चिल्लाने लगे। दर्शकों की इस हरकत को देखकर अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए और मैदान के बीच में जोर-जोर से हंसने लगे।
बता दें, हैदराबाद में खेले जा चुके पहले वनडे मुकाबले में भी जब शुभमन गिल बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे तब तमाम लोग उनको चिढ़ाने के लिए ‘सारा सारा’ चिल्लाने लगे। दरअसल, पिछले काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही है कि भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल सारा अली खान को डेट कर रहे हैं। इससे पहले ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई थी कि गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि किसी ने भी नहीं की है।
तीसरे वनडे के दौरान तमाम दर्शकों ने ‘सारा-सारा’ के नारे लगाए:
How Indore crowd teased #ShubmanGill on calling SARA .. SARA .. on ground even #ViratKohli couldn't able to control his laugh. 😂 pic.twitter.com/uzISeW2WdO
— Ritik Sharma (@imritik45) January 25, 2023
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद भारतीय टीम ICC वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। उनके 114 अंक हैं। दूसरे पर इंग्लैंड है जिनके 113 अंक हैं और ऑस्ट्रेलिया तीसरे पायदान पर 112 अंकों के साथ है।
बता दें, शुभमन गिल ने हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा चुकी 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में कुल 3 पारियों में 360 रन जड़े जिसमें 1 दोहरा शतक और 1 शतक शामिल है।